फर्नीचर दुकान में काम करने वाले कर्मचारी द्वारा चोरी का मामले को जामुल पुलिस ने सक्रियता पकड़ा

शेयर करें

जामुल // जामुल थाने में सनत कुमार पिता भरत लाल उम्र 42 साल निवासी वार्ड क्रमांक 44 लक्ष्मी नारायण सेक्टर 11 जोन 2 खुर्सीपार नामक व्यक्ति ने थाना में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी की 21.सितम्बर 2024 रात को अपनी दुकान किशोर फर्नीचर को अपने कर्मचारी धनेश कुमार डांडे को देखरेख के लिए देकर गया था। जो वापस आकर देखा तो आलमारी के ड्राज में रखे नगदी 5,580 रूपये चोरी हो गया था l जिसे धनेश कुमार डांडे द्वारा चोरी कर ले गया है

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पता कर मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ की आरोपी धनेश कुमार डांडे अपने घर अहिवारा आने वाला है। सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर अहिवारा बस स्टैण्ड से आरोपी धनेश कुमार डांडे को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए दुकान के ड्राज से नगदी रकम को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर 26 मई को धारा 306 बीएनएस न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि महफूज खान, सउनि अजय सिंह आरक्षक चेतमान गुरूंग, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें
    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों…

    और पढ़ें