पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रदर्शनी का आयोजन संपन्न

शेयर करें

दुर्ग // रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती के अवसर के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है किसी के निमित्त दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी के दौरान दुर्ग शहर के राजेंद्र पार्क में रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया आयोजित चित्र प्रदर्शनी में उनके द्वारा किए गए सुशासन के कार्य आम जनमानस की सेवाओं को दर्शाया गया था l

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक ललित चंद्राकर, तेलघानी विकास निगम के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा ,रानी अहिल्याबाई होल्कर कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, सदस्य दिव्या कलिहारी, शैलेंद्र शैंडे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन उपस्थित रहे | आयोजित कार्यक्रम के शुरुआत के पूर्व उपस्थित मुख्य अतिथियों के द्वारा विधिवत रूप से फीता काट कर भारत माता एवं रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं के द्वारा रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सुशासन पर संबोधन प्रस्तुत किया |

आयोजित चित्र प्रदर्शनी की अवलोकन के पश्चात दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का समग्र जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा उनके जीवन प्रेरक प्रसंग को समाज के हर वर्ग के लोगों को तक पहुंचाना हम सब का दायित्व हैं अहिल्याबाई ने अपने कल में जो कार्य की वह हमारा सामाजिक सद्गुण है प्रधानमंत्री श्री मोदी भी इस मार्ग का अनुसरण करते हुए कार्य कर रहे हैं सांसद विजय पटेल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई बेटी पत्नी बहू मां और शासन प्रशासक के तौर पर जी संवेदना और निष्पक्ष न्याय पीड़िता के साथ अपने रिश्तों का निर्वहन किया वह अद्भुत था रिश्तो की मर्यादा का पालन करने में वह जितनी कुशल थी युद्ध कौशल भी उनका अप्रतिम था हम सब का दायित्व बनता है कि रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन को आमजन मानस के बीच लेकर जाएं उनके सुशासन को उन्हें अवगत कराएं |

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपना समग्र जीवन मानव सेवा को समर्पित किया सुशासन किसे कहते हैं रानी अहिल्याबाई होलकर जीवन के बारे में पढ़कर भी प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लेकर कई कार्य किया सती प्रथा के चलन के बीच में विधवाओं के लिए अधिकार की लड़ाई लड़ी कुल मिलाकर अगर हम बात करें ऐसे महान विभूति का जन्म हमारे देश में हुआ हमारा यह सौभाग्य है | महारानी अहिल्याबाई की तरह आज प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में भी महिलाओं के सर्वतोमुखी विकास व कल्याण के साथ-साथ उनकी आर्थिक सामाजिक व राजनीतिक सशक्तीकरण के दिशा में भी काम हो रहे हैं |

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए भाजपा ने ऐसी भी विरासतो ऐसी प्रेरणादाई व्यक्तित्व से अवगत कराने का बीड़ा उठा है जिन्हें षडयंत्र पूर्वक इतिहास में दफन कर दिया गया 18वीं शताब्दी में जो कार्य महारानी अहिल्याबाई ने किया उन्हीं रास्तों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है रानी अहिल्याबाई के शासनकाल में सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्य किए गए मंदिरों का निर्माण कर मालवा राज को सुरक्षित और विकसित करने का काम किया शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया आज यह सभी कार्य हमारे मार्गदर्शन कर रहे हैं |

आयोजित कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम के संयोजक दिलीप साहू ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालक कार्यक्रम सदस्य शैलेंद्र सैंडे ने किया आभार कार्यक्रम सदस्या दिव्या कलिहारी ने किया | आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, विनायक नातू, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, मंत्री दीपक चोपड़ा, आशीष निमजे, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत,सह संयोजक विनय महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी , मीसा बंदी गोवर्धन जायसवाल, राम पाटणकर,जनपद पंचायत अध्यक्ष धमधा लीमन साहू ,उपाध्यक्ष प्रीति देवांगन, मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू ,मनमोहन शर्मा, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर ,खेमलाल साहू, विजय ताम्रकार, डॉ सुनील साहू, जितेंद्र यादव, पदमा देवांगन, रजा खोखर, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, कुमुद बघेल ,नवीन पवार, रितेश शर्मा ,राहुल दीवान, तेखन सिंन्हा, नीरज पांडेय, गौरव शर्मा ,मंजू पांडे, झरना वर्मा, श्वेता बक्शी ,सुरुचि उमरे, कमल देवांगन, चंपा साहू, इस्तपाल सिंह भाटिया ,रितेश जैन, उमेश गिरी गोस्वामी ,मुकेश बेल चंदन ,अनिकेत यादव, अशोक साहू, राहुल पंडित, संजय कुमार शुक्ला, सुनील साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, युवराज कुंजम, महेश जैन, लुकेश बघेल, श्वेता कनौजिया, प्रीति साहू ,ओम प्रकाश पांडे, राकेश महोबिया, धनराज साहू, शशि रायजयादा, भास्कर तिवारी, अमित पटेल ,संस्कृति वर्मा, रानी सोनी ,मोनिका रेवतकर सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम जनमानस उपस्थित रहे |

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें