सम्पूर्ण भारत वर्ष मे राष्ट्र भाव एवं हिंदुत्व का भाव जो दिख रहा है संघ के शताब्दी वर्ष तक संघ की तपस्या का परिणाम – चंद्रशेखर देवांगन

शेयर करें

कोरबा  // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छतीसगढ़ प्रान्त संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी कोरबा मे 17 मई 2025 सायं  से प्रारम्भ हुई जो 2 जून 2025 प्रातः तक नियमित रूप से चलेगा।जिसमे सम्पूर्ण छतीसगढ़ के समस्त जिला से 472 प्रशिक्षार्थी, 55 शिक्षक एवं 45 प्रबंधक सहित कुल संख्या 572  सहभागी हुए है, जो प्रातः 4.00 बजे से रात्रि 10.15 बजे तक प्रतिदिन शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे l 

उद्घाटन सत्र मे प्रान्त कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन ने अपनी उदबोधन मे स्वयंसेवकों को कहा हम संघ को ठीक प्रकार से समझने के लिए इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण मे  सम्मिलित हुए है जिनका स्वागत कोरबावासियो के साथ ही भगवान इंद्रदेव ने वर्षो के बूंदो से स्वागत किया जो शुभ माना जाता है, प्रत्येक शिक्षार्थी को तैयार करने के पीछे संघ के अनेक कार्यकर्ताओ का परिश्रम का परिणाम है। संघ के मूल मे भारत ही है, जिसके कारण देश मे देशभक्ति का भाव व हिंदुत्व का भाव का परिदृश्य दिखाई दे रहा है संघ के एक एक कार्यकताओं का इन 100 वर्षो के तपस्या का ही परिणाम है। 

प्रमुख रूप से प्रान्त सह प्रचारक नारायण नामदेव, विभाग प्रचारक  राजकुमार,  विभाग प्रचारक हेमंत नाग, किशोर बटोलिया,वर्ग संचालन टोली – सर्वाधिकारी श्री सुदामा जी, वर्ग कार्यवाह दिलेश्वर, वर्ग पालक घनश्याम सोनी, मुख्य शिक्षक यज्ञसिंह, सह मुख्य शिक्षक राजकुमार कश्यप, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सहदेव भगत , सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख लोकनाथ जी,सेवा प्रमुख मोहन साहू, सम्पर्क विष्णु शंकर, प्रचार प्रमुख बोधी राम निषाद, सर्व व्यवस्था प्रमुख  राजीव अग्रवाल, सह सर्व व्यवस्था प्रमुख रामकिशोर श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ​मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला ​रायपुर // छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सुशासन तिहार’ अब जन-जन की समस्याओं के समाधान…

    और पढ़ें
    ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक बाधाएं केवल एक पड़ाव मात्र रह जाती हैं, मंजिल नहीं। राजनांदगांव जिले के…

    और पढ़ें