जामुल पालिका पी.आई.सी. की बैठक में 1 करोड़ 10 लाख रू. के प्राप्त निविदा दरों का अनुमोदन

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका जामुल में पी.आई.सी. की बैठक का आयोजन किया गया । नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में समस्त 35 विषयों पर चर्चा करके सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया । सर्व प्रथम वर्ष 2025-26 के बजट का अनुमोदन किया गया । नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि जामुल पालिका में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ दस लाख रूपये के प्राप्त निविदा दरों का अनुमोदन किया गया l

जिसमें जामुल पालिका के सार्वजनिक शौचालयों के संधारण हेतु 57.75 लाख रूपये पार्षद निधि से, सीसी रोड निर्माण हेतु 5.77 लाख रूपये विधायक निधि से, विद्युत पोल विस्तार हेतु 19.55 लाख रूपये 15वें वित्त मद से, टी प्लांटेशन हेतु 6.82 लाख रूपये एवं सीसी रोड निर्माण हेतु 10.48 लाख रूपये विधायक निधि से, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष हेतु राशि 10 लाख रूपये के विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान किया गया है । इसके साथ ही फिल्टर प्लांट में संधारण रख-रखाव हेतु 20 लाख रूपये, ओवर हेड टैंक सफाई हेतु 5 लाख रूपये, वर्षा ऋतु में रसायनिक सामग्री हेतु राशि 5 लाख रूपये की क्रय स्वीकृति प्रदान किया गया है। इसके साथ ही सभी प्रकार के पेंशन प्रकरण, भवन अनुज्ञा शुल्क, अनुज्ञप्ति शुल्क के साथ सड़क बाधा शुल्क का भी अनुमोदन किया गया है ।

पी.आई.सी. के बैठक में विधी एवं सामान्य प्रशासन प्रभारी अहिल्या वर्मा, लोक निर्माण प्रभारी खम्हन ठाकुर, जल कार्य प्रभारी राम दुलार साहू, राजस्व प्रभारी कविता विश्वाल, स्वास्थ्य प्रभारी शांति टंडन, खाद्य प्रभारी चुम्मन वर्मा, शिक्षा एवं महिला बाल विकास प्रभारी सीमा यादव सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी, उप अभियंता गण के.एन. ताम्रकार, सचिन भागवत, राजस्व प्रभारी हरीश साहू, लेखापाल आशा जंघेल सहित सभी विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें
    फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर प्राप्त किया आशीर्वाद
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित रामगढ़ के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की…

    और पढ़ें