सुपेला थाना प्रभारी को धर्मातरण के विरोध में धर्मजागरण विभाग ने ज्ञापन सौंपा

शेयर करें

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाल्मीकि बस्ती में पिछले कुछ समय से धर्मपरिवर्तन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही धर्मजागरण के कार्यकर्ताओं ने वहाँ पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की है स्थानीय निवासी महिलाओं ने बताया कि ईसाई समुदाय के पास्टर द्वारा उनके मोहल्ले में रहने वालों को पैसे का लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिये आते हैं।

निवासियों ने बताया कि कई बार उन्हें विरोध करने से भी वो लोग नही माने है। इसी कड़ी में पूरे प्रकरण पर हिन्दू संघटन के लोगो ने सुपेला थाना क्षेत्र के पुलिस को इस घटना की जानकारी दी है और धर्मांतरण जैसे गलत तरीके का कार्य करने वाले लोगों पर शीघ्रता से कार्यवाही करने की मांग की है। इस घटनाक्रम पर ज्योति शर्मा, आर बी मिश्रा, संजय राठौड़, पंकज कुमार ,चन्दन जैन बजंरग दाल व्हिप से कमल साव, संजीव चौबे, राजा विक्रम, रमेश श्रीराम जन्मोत्सव समिति से पिंटू शिवा ,धुर्वे सुबोध श्रीवास , मंदी ध्रुवे, अशोक धुर्वे व बस्ती के महिला पुरूष भारी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंराष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार चंपारण्य को राष्ट्रीय स्तर…

    और पढ़ें
    केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *