नवोदय विद्यालय में ढौर शासकीय प्राथमिक स्कुल के 5 बच्चों का हुआ चयन

शेयर करें
दुर्ग // शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 1 विकास खंड दुर्ग में लगातार 10 वर्षों से बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन हो रहा है, हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु कुल 5 बच्चों का चयन हुआ।चयन का पता चलते ही शिक्षक, बच्चे व पालको में खुशी कि लहर छा गई। शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 1 में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु विशेष कोचिंग शिक्षक रिखी राम पारकर  के द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसमें शाला के शिक्षक चेलेन्द्र साहू ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। 

प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 1 के प्रधान पाठक अश्वनी कुमार देवांगन  ने बताया कि पारकर सर सेना में रहकर अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे को कायम रखने के लिए शिक्षा विभाग में वे वर्ष 2015 से नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की अपने व आसपास के गांवों के छात्रों को शाला के समय से अतिरिक्त समय 2 घण्टे निकालकर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक निःशुल्क विशेष कोचिंग देकर इस परीक्षा में सफल होने की तैयारी करवाते है।समय समय पर छात्रों का साप्ताहिक टेस्ट लेते हैं।फिर टेस्ट के मुताबिक उनकी गलतियों में सुधार लाकर उनका चयन करवाने में महती भूमिका का निर्वहन करते हैं।जिसमें प्रायवेट स्कूल व आस पास के गाँव के बच्चे भी शामिल होते हैं। और चयन परीक्षा में सफल होते हैं। 

प्रश्न पत्र तैयार करने व टेस्ट में प्रति वर्ष लगभग 5000 रूपए खर्च होता है जो विद्यालय कि ओर से वहन किया जाता है।अब तक इस कोचिंग के माध्यम से 45 बच्चों का नवोदय के लिए चयन हो चुका है। वर्तमान में पारकर सर पदोन्नति पाकर प्रधान पाठक पद पर सुशोभित है।पारकर सर के साथ चेलेन्द्र साहू सर ने भी रोज 1 घंटे का अतिरिक्त समय देकर बच्चों कि तैयारी करवाया और कक्षा  शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा ने भी भरपूर सहयोग किया।

जिसमें इस वर्ष 2024-25 में भी शासकीय प्राथमिक शाला ढौर क्रमांक 1से 4 बच्चे वंश निर्मलकर, निधि निर्मलकर, प्रतिक शीवारे ,अजय कुमार क्रमांक 2 से शीनी गुप्ता का चयन हुआ है। प्रधान पाठक एवं शिक्षकों ने बच्चों का मुंह मीठा करवाया और पेन भेंट कर उनका स्वागत किया।इस वर्ष चयनित सभी छात्रों के परिजन भी मजदूर वर्ग से ही हैं।हर वर्ष इतनी अधिक संख्या में छात्रों के चयनित होने से पूरे ग्राम व शाला परिवार ढौर में खुशी की लहर व्याप्त है।छात्रों व पारकर सर , चेलेन्द्र साहू कक्षा शिक्षिका अमृता सिन्हा की इस मेहनत से शाला परिवार व ग्राम के गौरवान्वित होने के अवसर पर पालकों ने शिक्षकों को बताया कि छात्र नवोदय परीक्षा की तैयारी हेतु शाला में कराई जा रही तैयारियों के साथ साथ घर में, स्कूल की पढ़ाई के अलावा अलग से प्रतिदिन दो घंटे मेहनत करते थे।छात्रों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर छात्रों के पालकों ने शाला पहुंचकर शाला परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।शाला परिवार ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिये पालकों को शुभकामनाएं दी।व उन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय में घर से अलग रहकर पढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

शाला के छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी गोविन्द साव सर, बीआरसी श्रवण सिन्हा, प्राचार्य श्रीमती वल्सा जान,ग्राम सरपंच श्रीमती लता साहू, संस्था के प्रधान पाठक अश्वनी कुमार देवांगन, ढौर के संकुल समन्यवक ओम कुमार खुटियारे,प्रधानपाठक तरुण भीमगढ़े, अनिल थारवानी ,शाला प्रबंधन  समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित शिक्षाविद एवं एस एम सी के समस्त सदस्य गण, व शिक्षक चेलेन्द्र साहू,यामिनी पाठक,रिखीराम पारकर,मंजू गुप्ता, प्रमिला भतपहरी,रविंदर कौर, अमृता सिन्हा,सुनीता साहू,दीपक बुंदेला,ए मधुलिका,पूजा द्विवेदी,अंजू त्रिपाठी,मीरा यादव, मीरा आडिल,मनीष गेन्ड्रे एवं ग्रामवासियों ने शाला के छात्रों की इस उपलब्धि के पीछे विशेष मेहनत करने व उचित मार्गदर्शन देने वाले शिक्षक श्री रिखी राम पारकर जी के साथ साथ  प्रधान पाठक एवं शाला के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना कर शुभकामनाएं प्रेषित की व प्रसन्नता व्यक्त की।
  • Related Posts

    राजनांदगांव में बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी व खेल मैदान, मुख्यमंत्री के निर्णय का जताया आभार
    • April 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने…

    और पढ़ें
    ​भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना ​वैज्ञानिक मैपिंग और सॉल्ट लिक तकनीक से बदला अभयारण्य का परिदृश्य
    • April 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन और जैव-विविधता के केंद्र बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य ने इस भीषण गर्मी में वन्यजीव संरक्षण की एक नई इबारत लिखी है। जब पारा आसमान…

    और पढ़ें