छत्तीसगढ़ बजट 2025 राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम : मनीष यादव

शेयर करें


भिलाई // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 2025-26 के बजट में राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। इस बजट का मुख्य थीम “GATI” (गति) है, जो सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी, तकनीकी विकास और औद्योगिक वृद्धि पर केंद्रित है।

छत्तीसगढ़ बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता, पार्षद और भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव ने कहा कि बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदना योजना का विस्तार किया गया है, जिससे 8 लाख महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कामकाजी महिलाओं के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नई सड़कों, पुलों और रेलवे लाइनों का निर्माण किया जाएगा। रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सुविधा के लिए सर्वे का काम शुरू होगा, जिसके लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ बजट 2025 राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है, जो युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देता है।

मनीष यादव ने कहा कि बल्क में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में कमी आई है। वहीं, राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी की गई है, जो मार्च से लागू होगी।

पेट्रोल और डीजल सस्ता होने से ट्रैक्टर, पंप सेट और अन्य कृषि यंत्रों की लागत घटेगी, जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ेगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें