GATI थीम पर युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर

शेयर करें

भिलाई // प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 2025-26 के बजट में राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। इस बजट का मुख्य थीम “GATI” (गति) है, जो सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी, तकनीकी विकास और औद्योगिक वृद्धि पर केंद्रित है। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं के लिए बजट में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए विभिन्न विभागों में नए पदों का सृजन किया गया है। तकनीकी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं की शुरुआत की गई है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदना योजना का विस्तार किया गया है, जिससे 8 लाख महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कामकाजी महिलाओं के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही खेल के क्षेत्र में बजट में नए स्टेडियमों का निर्माण और मौजूदा स्टेडियमों के उन्नयन की योजना बनाई गई है। बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नई सड़कों, पुलों और रेलवे लाइनों का निर्माण किया जाएगा। रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो रेल सुविधा के लिए सर्वे का काम शुरू होगा, जिसके लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि यह बजट राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और राज्य के हर नागरिक को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ बजट 2025 राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है, जो युवाओं, महिलाओं, खेल और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देता है।

  • Related Posts

    हम सभी को अपने अपने कार्यालयों को सेवा तीर्थ समझना है, ये सेवा करने के मंदिर हैं : मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री हेल्प जल्द होगी शुरू, टोल फ्री नंबर पे दर्ज होगी समस्या: मुख्यमंत्री रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार में बलरामपुर प्रवास के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक…

    और पढ़ें
    जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और युवाओं से आत्मीय संवाद…

    और पढ़ें