विधायक देवेंद्र यादव ने विधानसभा में छत्त्तीसगढ़ के प्रथम सी-मार्ट का मुददा उठाया

शेयर करें


भिलाई // भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज विधानसभा में लोगों के लिए रोजगार का केन्द्र सी-मार्ट का मुददा उठाया।विधायक यादव के सवाल पर सदन में जमकर हंगामा भी हुआ। प्रश्नकाल में विधायक ने छत्तीसगढ़ के प्रथम सी-मार्ट भिलाई को बंद किए जाने को लेकर सवाल किया।जिस पर कांग्रेस और सत्तादल के विधायकों के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल के विधायकों ने अपने-अपने तर्क दिए और बहस को बढ़ता हुआ देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्री यादव के सवालों का जवाब दिया।

विधायक देवेन्द्र ने नगर निगम भिलाई के सी-मार्ट के संचालन को लेकर सवाल लगाया गया था।जिसमें उन्होंने निगम भिलाई के अंतर्गत संचालित सी-मार्ट की वर्तमान स्थिति क्या है? क्या उनका संचालन किया जा रहा है? यदि हां तो उनमें किन उत्पादनों का विक्रय किया जा रहा है यदि बंद है तो उसको पुनः संचालित किया जाएगा या नहीं जानकारी चाही थी। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बताया कि नगर पालिक निगम, भिलाई अंतर्गत स्थित सी-मार्ट संचालन एवं संधारण कार्य का कार्यादेश जारी कर दिया गया है।

सितंबर.2023 में मेसर्स विनिल इंटरप्राईजेस को दिया गया था, किन्तु एजेंसी द्वारा निर्धारित संचालन एवं संधारण हेतु किराया/ यूजर चार्ज, मुख्य कार्यालय में जमा नहीं किये जाने की वजह से 27 दिसंबर .2024 को किराया/यूजर चार्जेस जमा करने हेतु नोटिस दिया गया है, परन्तु एजेन्सी के द्वारा निर्धारित किराया/यूजर चार्जेस आज पर्यन्त दिनांक तक जमा नही किया गया है। वर्तमान में एजेंसी द्वारा सी-मार्ट का संचालन न किये जाने के कारण बंद है। सी-मार्ट का संचालन शुरू करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही चल रही है l

  • Related Posts

    डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डुमरतराई में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित नवीन थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण किया। इस…

    और पढ़ें
    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें