30 लाख रुपये लगत की जामुल में अटल परिसर का भूमि पूजन

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 13 में अटल परिसर हेतु कार्य प्रारंभ किया गया। प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण योजना अंतर्गत उक्त कार्य हेतु राशि तीस लाख रूपये आबंटित किया गया है । जिसमें छ.ग. के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगेगी साथ में वहां पर गार्डन भी बनेगा l

इस कार्य प्रारंभ करने के अवसर पर अवसर पर डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नगर के विकास के साथ यदि किसी महापुरूष की प्रतिमा लगती है तो निश्चित ही राष्ट्र के प्रति समर्पित उनके अटल विचार भी प्रदर्शित होता है । जो कि हम सबके लिए अनुकरणीय होता है और मेरा प्रयास रहता है कि हमारे क्षेत्र में ऐसा कार्य होता रहे ।

जामुल नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे नगर पालिका जामुल में राज्य सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक आदरणीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के भरपूर प्रयास से बहुत सारे विकास कार्य संपादित हो रहे है । इसी परिपेक्ष में आज जो कार्य प्रारंभ हो रहा है । वह हमारे नगर पालिका जामुल के लिए बहुत ही गौरव का विषय है । जहां नगर के प्रवेश द्वार पर हमारे राष्ट्र के पूरोधा एवं युग पुरूष श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के साथ यहां उद्यान भी बनेगा जिसकी लागत तीस लाख रूपये होगी । जिसका सीधा लाभ यहां पर सभी आम जन को मिलेगा और हमारा जामुल नगर आगे भी नित्य नये विकास कार्यों का सोपान तय करेगा और यहां आये हुए हमारे क्षेत्र के विधायक श्री कोर्सेवाड़ा के साथ सभी पार्षदगण गणमान्य नागरिक गणों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं ।

कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष सुनिता चन्नेवार पार्षदगण सबीहा करीम खान, रामदुलार साहू, खम्हन ठाकुर, दीपक गुप्ता, चुम्मन वर्मा वार्ड पार्षद कविता विश्वाल, सहित वरिष्ठ नागरिकगण दिलीप सिंह, दुर्योधन साहू, संजय शर्मा, प्रकाश ठाकुर, लल्लन सिंह, वीरेन्द्र साहू मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति सीमा बक्शी, उप अभियंता सचिन भागवत सहित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
    • October 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल कवर्धा के लोगों से मिलने उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा रायपुर के…

    और पढ़ें
    ऐतिहासिक स्वरूप और मौलिकता को सुरक्षित रखते हुए विरासत पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
    • October 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की समृद्ध पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ प्रदेश में विरासत पर्यटन को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। भारतीय…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *