जामुल // डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल में दिनांक 25 जनवरी 2025 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस सिंह के सफल मार्गदर्शन में वंदे मातरम् गीत का गायन तथा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई गई। उन्होंने कहा कि यह गीत हमें मातृभूमि के प्रति निःस्वार्थ प्रेम, त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता हैं। इसे सर्वप्रथम 1950 में राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया था ।
इस गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर. के. मिश्रा, डॉ. शशि कश्यप, डॉ. भावना माहुले, डॉ. रमेश कुमार मेश्राम, डॉ. संजय परगनिहा, विनीता परगनिहा, डॉ. रचना चौधरी, श्रीमती कृष्णा वेणी सहित समस्त अधिकारी कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






