200 स्वयं सेवी लोगो ने जरूरत मंद लोगों के लिए ब्लड डोनेट किया

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति दिशा द्वारा आयोजित वृहद रक्तदान शिविर व रक्तदान उन्मुखीकरण कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। इस पुनीत कार्य में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को शुभकामनाएं और बधाई दी

कार्यक्रम के दौरान स्वयं स्वास्थ्य जांच करवाई और उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में प्रेरित किया। रक्तदान जैसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। जीवन में सबसे बड़ा दान है तो वो रक्त दान है जिससे लोगों को नई जीवन मिलता है ।

उन्होंने आगे कहा कि आज हम यहाँ रक्त दान के महत्व को समझने और रक्त दाताओं को उत्साहित करने के लिए एकत्रित हुए हैं। रक्त दान एक ऐसा कार्य है जो न केवल रक्त की कमी को पूरा करता है, बल्कि यह जीवन को बचाने में भी मदद करता है। हमें रक्त दान के महत्व को समझना चाहिए और अन्य लोगों को भी रक्त दान के लिए प्रेरित करना चाहिए।

इस अवसर पर त्रिपेश शर्मा , जीवन लाल ताम्रकार , तरुण आढ़तिया एवं जिला चिकित्सा हॉस्पिटल स्टॉप व स्वयं सेवी संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply