दुर्ग में देश भर के नामचिन हड्डी रोग विशेषज्ञों का तीन दिवसीय सम्मेलन संपन्न

शेयर करें

भिलाई // छत्तीसगढ़ आर्थोपेडिक एसोशियसन के 24वें वार्षिक सम्मेलन का तीन दिवसीय सम्मेलन दुर्ग में संपन्न हुआ l कार्यक्रम 10 से 12 जनवरी तक देश भर के 30 विख्यात विशेषज्ञों के अलावा छत्तीसगढ़ के 200 अस्थि रोग विशेषज्ञ इस सम्मेलन में शामिल हुए ।

दुर्ग के एक निजी होटल में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी भिलाई दुर्ग अस्थि सर्जन संगठन द्वारा की गई ।

प्रथम दिवस 10 जनवरी के कार्यशाला में जोड़ों को पुर्नजीवन देने वाली पद्धति के विषयों पर चर्चा हुई । द्वितीय एवं तृतीय दिवस में 50 विशेषज्ञों के द्वारा अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये गए ।

पुणे के ख्याति प्राप्त विशेषरा डा पंकज जिंदल ने हाथों के विकृति के उपचार पर विशेष व्याख्यान दिया। ग्वालियर के प्रख्यात सर्जन डा. समीर गुप्ता ने कूल्हे की हड्डी के फ्रैक्चर के विभिन्न उपचार विधियों पर अपने अनुभव साझा किए ।

बेंगलोर की प्रख्यात सर्जन डा.वी माधुरी ने बच्चों में होने वाले जन्मजात विकार DDH पर अपना व्याख्यान दिया । डा. विपिन जैन ने राज्य अस्थि रोग संघ के नये अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाला एवं वर्ष 2026 के लिए डा. प्रशांत द्विवेदी को अध्यक्ष चुना गया। संघ के प्रमुख सचिव ने संघ के वर्ष भर की विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी एवं आय लेखा जोखा प्रस्तुत किया ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अखिलेश यादव ने समस्त अथितियों को सम्मेलन में भाग लेकर उसे सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया ।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर को मिली बड़ी सौगात, लाखों लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण कर इसे आम जनता को समर्पित किया। साथ ही 22.79 करोड़ रुपये की लागत…

    और पढ़ें
    भाजपा नेता जयदीप गुप्ता की मांग पर बालोद जिले में शुरू हुई 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, श्री साय, श्री शर्मा, श्री कौशिक का जताया आभार
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंबालोद // जिला बालोद में 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शुरू होने पर भाजपा नेता जयदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी तथा मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *