सड़क व नाली के किनारे बिल्डिंग मटेरियल रखने पर होगी कार्रवाई,निगम वसूलेगा जुर्माना राशि

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत रोज की तरह आज सुबह 6,30 बजे कमिश्नर सुमित अग्रवाल शहर के वार्डो में निगम अमला के साथ निरीक्षण करने पहुचे। कमिश्नर ने वार्ड क्रमांक 1 नयापारा बाजार के पास सड़क किनारे पढ़े सीएनडी वेस्ट को हटाने और जुर्माना करने के निर्देश दिए।उन्होंने वार्ड क्रमांक 2 राजीव नगर तालाब पहुँचे जहाँ सफाई और पानी निस्तार के लिए संबंधित इंजीनियर को निर्देश दिए।सुबह कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 1 नया पारा,पंचशील नगर का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने लीकेज पाइप लाइन को जल्द ठीक करने को कहा गया साथ ही सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल देखकर मौजूद अधिकारी को कार्रवाही करने की बात कही।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि शहर के कई वार्डो में रोड, नाली के किनारे बिल्डिंग मटेरियल रखने पर नगर निगम का अमला सामग्री जब्त करने की कार्रवाई करेगा। रोड व नाली के किनारे रेत, गिट्टी, ईंट का ढेर रखने से आवागमन में परेशानी होती है।

नागरिकों के द्वारा भवन निर्माण सामग्री रखने से नाली जाम होने की शिकायत नगर निगम के अफसरों से की है। सड़क पर आवागन में होती है परेशानी शहर में इस तरह सड़क पर लोगों ने सड़क पर डाल रखी है निर्माण सामग्री जिस पर अब निगम करेगी जुर्माना की कार्रवाही।
सड़क किनारे रेत, गिट्‌टी रखने के कारण नालियां हो रही जाम होती है।

निरीक्षण के दौरान कर्म शाला अधीक्षक सौएब अहमद, स्वच्छता निरीक्षक सुरेश भारती, कुणाल,राहुल सहित सफाई दरोगा व सुपर वाइजर मौजूद रहें।निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने बताया कि भवन निर्माण करने वाले नागरिकों ने बिल्डिंग मटेरियल रखने की व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में लापरवाही से सड़क या नाली के किनारे रेत-गिट्टी रखने से आवाजाही पर असर पड़ रहा है।इसके कारण नागरिकों को आने जाने पर परेशानी होती है। मटेरियल रखने के कारण नालियां जाम हो रही हैं।उन्होंने व्यवसाय करने वाले व भवन निर्माण करने वालो से अपील की है बिल्डिंग मटेरियल सड़क व नाली के ऊपर न रहें। ऐसा करते पाए जाने पर सड़क और नाली के ऊपर भवन सामग्री रखने वालों से निगम ने वसूलेगा जुर्माना, शहर के अंदर व सड़क किनारे और नाली के ऊपर भवन सामग्री रखकर व्यवसाय करने वाले लोगो के खिलाफ निगम सख्त कार्रवाई करेगी।वहीं वार्ड क्रमांक 1 एवं वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों को समझाइश दिया गया है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply