मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में मल्टीलेवल पार्किंग का किया लोकार्पण

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम बिलासपुर के सिटी कोतवाली स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। 29 करोड़ 76 लाख की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है।

मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मिलने से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स से व्यापारियों और नागरिकों को व्यवस्थित बाजार भी उपलब्ध होगा। मल्टीलेवल पार्किंग ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया गया है जिसमें 46 दुकानों का निर्माण किया गया है। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम और लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है।

  • Related Posts

    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • July 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक परिणाम अब गांव-गांव में स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से…

    और पढ़ें
    चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // चिंतन शिविर 3.0 का उद्देश्य शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी, आधुनिक, पारदर्शी और जनहितैषी बनाते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के लिए दूरदर्शी नीति-निर्माण की मजबूत आधारशिला तैयार करना है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *