सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में देवकर की आस्था अग्रवाल ने 95.6 प्रतिशत अंक के साथ बनी टॉपर, राइज एन शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल धमधा की थी छात्रा

शेयर करें


देवकर । देवकर के अग्रवाल समाज की होनहार बेटी आस्था अग्रवाल ने सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में फिर टॉप की है।जिसमे उन्होंने 95.6 फीसद अंको के साथ बोर्ड के इम्तिहान में सफलता हासिल कर स्वंय सहित देवकर का नाम रौशन किया है।

ज्ञात हो कि देवकर निकटवर्ती धमधा के राईज एन शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्ययनरत प्रतिभावान छात्रा आस्था अग्रवाल देवकर के व्यवसायी युगांतर अग्रवाल एवं श्रीमती मंजू अग्रवाल की सुपुत्री है। जिन्होंने पूर्व में सीबीएसई की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर मेधावी छात्राओं की लिस्ट में शामिल होकर स्कूल सहित नगर का मान बढ़ाया था। चूंकि वर्तमान में कोरोना संकटकाल के प्रभाव में सीबीएसई की पढ़ाई एवं परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से हुई तो उसमें नगर की होनहार बेटी ने एकबार फिर अपना नाम रौशन किया है फलस्वरूप इस उपलब्धि से अग्रवाल समाज के साथ नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है।

  • Related Posts

    जामुल नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की अहम संगठनात्मक बैठक
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल ।। जामुल नगर पालिका एवं भिलाई-चरौदा नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी…

    और पढ़ें
    सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन के अनुरूप शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के घर के नजदीक, सरल, पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *