मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद गठित

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद गठित कर दी गई है। इसकी अधिसूचना का प्रकाशन आज आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा किया गया है। आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम इस परिषद के उपाध्यक्ष बनाये गए है।

इस परिषद कुल 18 सदस्य है, जिसमें वन मंत्री सहित 13 विधायक और 4 सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव/सचिव इस परिषद के सचिव होंगे। इस परिषद के विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधियों से मनोनीत सदस्य उस समय तक सदस्य रहेंगे जब तक कि वे विधानसभा के सदस्य रहेंगे। अन्य सदस्य परिषद् में उनके मनोनयन की तारीख से एक वर्ष की अवधि तक परिषद् के सदस्य रहेंगे।

छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुश्री लता उसेण्डी, श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती शंकुतला सिंह पोर्ते, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्रीमती रायमुनी भगत, श्रीमती गोमती साय, विधायक सर्वश्री रामकुमार टोप्पो, प्रणव कुमार मरपची, विक्रम उसेण्डी, आशाराम नेताम, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल, चैतराम अटामी सदस्य के रूप में शामिल हैं। रामनाथ कश्यप, रघुराज सिंह उईके, वेदप्रकाश भगत, कृष्ण कुमार वैष्णव भी इस समिति के सदस्य होंगे।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें’ ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई…

    और पढ़ें
    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *