जामुल // छठ महापर्व के अंतिम दिन सर्वाजनिक छठ पूजा समिति नंदिनी रोड जामुल में जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर ने सूर्य उपासना के साथ व्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरे देश वासियों के लिए बधाई दिया और कहा कि आस्था और श्रद्धा का छठ पर्व विश्वास का पर्व है।
बंछोर ने बताया कि जामुल नगर में छठ पर्व बहुत ही धूमधाम से नगरवासियों द्वारा मनाया जाता है जिसमे नगर के सभी वर्गों के श्रद्धालुओं की आस्था हमेशा की तरह रहती है। इस आस्था के पर्व में श्री बंछोर के साथ जामुल भाजपा महामंत्री बंटी गुप्ता, जिला मंत्री ओबीसी मेघनाथ साहू, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, वार्ड 4 के पार्षद सरोजनी चंद्राकर, वार्ड 14 के पार्षद रामदुलार साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेमंत देवांगन, हरीश वर्मा, लल्लन सिंह, सविता, आरती, सावित्री, पुष्प, इंदु, संगीता, ज्योति प्रसाद, सीखा, कामेश्वर प्रसाद, राजेश प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, जवाहर लाल, ओमप्रकाश मौर्य, राजन, साजन, रवि, गौरव, गोल्डी, अर्पित, आदित्य, अनिल राय, बबलू, मुस्कान, शिखा, मुन्ना, विजय, द्रोपदी साहू, रामु देवांगन, मंडल मंत्री राकेश वर्मा गुमराव, धनेश्वसर गौतम, कामेश्वर प्रसाद, मुख्यतः उपस्तिथ होकर सूर्य देवता को अर्ध्य दिया।
कार्यक्रम के आयोजक अनिल प्रसाद, वीरेंद्र अग्रवाल, मुन्ना सिंह, छोटू प्रसाद, शेष सिंह द्वारा आयोजन सराहनीय रहा जिन्होंने सुबह से ही चाय, नास्ता पानी व्यवस्था कर आने वाले श्रद्धालुओं का ख्याल रख कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का हवन पूजन पंडित राकेश शर्मा द्वारा सम्पन किया गया।






