छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 : महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को लेकर दिखा उत्साह

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर नवा रायपुर स्थित मेला स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यहां महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टॉल में महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ जैसी महत्वपूर्ण योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना जैसी एक महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही है। इस  योजना के माध्यम से लगभग 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 द्वारा राज्य के सभी महिलाओं को शारीरिक या मानसिक हिंसा या अन्य मामलों पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसी तरह सखी वन स्टॉप सेंटर पीड़ित व संकटग्रस्त, जरूरतमंद महिला सभी को एक ही छत के नीचे तत्काल सहायता प्रदान की जाती है।

छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना से महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है इसी प्रकार खर्चीली विवाह को रोकने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना भी संचालित की जा रही है। ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ जैसी महत्वपूर्ण योजना से बच्चों के जन्म के समय लिंग चयन तथा विभेद को समाप्त कर बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से पात्र गर्भवती महिला को स्वास्थ्यगत लाभ भी पहुंचाया जा रहा है एवं पोषण के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

  • Related Posts

    सरदार पटेल का दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का आदर्श सदैव प्रेरणादायी रहेगा
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के रोड शो में 30 पर्यटन हितधारकों और गुजरात के 148 टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों की भागीदारी, दोनों राज्यों के बीच पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने पर बनी सहमति
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक आस्था केंद्रों और जनजातीय परंपराओं को देशभर के पर्यटकों तक पहुंचाने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *