राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई एकता की शपथ

शेयर करें

दुर्ग //  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में आज राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अरविंद एक्का ने विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

शपथ में कहा गया है कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ “मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।” इसी प्रकार जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों में भी अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

  • Related Posts

    एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत रायपुर, 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के एक…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर, 15 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने गठन के बाद से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और अनुशासन की ऐसी उत्कृष्ट परंपराएं विकसित की हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *