एकता के जज्बे के साथ जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियोें ने एकता की शपथ लेकर लगाई दौड़

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 30 अक्टूबर 2024 को प्रातः 7.30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस दौड़ का आयोजन किया गया। एकता के लिए दौड़ (रन फॉर युनिटी) को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के मुख्य गेट पर कार्यक्रम के अतिथि दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त दुर्ग संभाग सत्य नारायण राठौर, सहायक कलेक्टर एम भार्गव, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ बजरंग दुबे, एस.डी.एम दुर्ग हरवंश मिरी, कमिश्नर नगर निगम दुर्ग लोकेश चन्द्राकर, एएसपी सुखनंदन राठौर, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, हरिश पाटिल सीएसपी, उत्तम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग. आर के कुर्रे उपसंचालक रोजगार, अमीत घोष सहायक संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग. तनवीर अकील सहायक जिला क्रीडा अधिकारी दुर्ग, एवं नीलकंठ वर्मा रक्षित निरिक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

एकता की दौड़ आयोजन स्थल रविशंकर स्टेडियम के मुख्य गेट से प्रारम्भ होकर शा.आदर्श कन्या शाला, गांधी चौक, बस स्टैंड होकर चर्च रोड से होते हुए पुनः मुख्य गेट रविशंकर स्टेडियम पहुंच कर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एकता की शपथ ली। इस दौड़ में जिले के खिलाड़ी लगमग 300 बालक/बालिकाएं, व्यायाम निर्देशक, पुलिस आरक्षक, खेल संघ के पदाधिकारी/राष्ट्रीय/राज्य स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के सभी अधिकारी सम्मिलित हुए। विभाग की ओर से सम्मानीय अतिथियों एंव प्रतिभागियों को टोपी वितरित कर नाश्ता एंव पेयजल की व्यवस्था की गई।

दौड़ के मार्ग में सतीश ठाकुर उपपुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था एवं नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पेयजल व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक एंव एम्बुलेंस व्यवस्था की गई। शिक्षा विभाग द्वारा व्यायाम शिक्षकों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरगुलशन, भुपेन्द्र हिरवानी, मुकेश श्रीवास्तव, ईश्वरी देशमुख, भरत ताम्रकार, सुजित यादव, बालक दास डहरें का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप भुवाल एवं नरोत्तम साहू, अभार प्रदर्शन विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत रायपुर, 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के एक…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर, 15 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने गठन के बाद से लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और अनुशासन की ऐसी उत्कृष्ट परंपराएं विकसित की हैं, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *