घुमका के ग्रामीणों की मांग पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दिया नगर पंचायत बनाने का आश्वासन

शेयर करें

रायपुर /// उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव जिले के घुमका ग्राम पंचायत की सरपंच, पंचों और ग्रामीणों की मांग पर घुमका को नगर पंचायत बनाने का आश्वासन दिया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव से रायपुर स्थित उनके निवास पर घुमका की सरपंच श्रीमती फूलमती वर्मा ने अपने पंचों और ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर घुमका को नगर पंचायत बनाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि गांववाले काफी दिनों से इसकी मांग कर रहे हैं।

गांव की आबादी छह हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को गांववालों की तरफ से आवेदन सौंपते हुए इसके लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों की मांग और उनकी भावनाओं को देखते हुए घुमका ग्राम पंचायत के जल्द ही नगर पंचायत के रूप में उन्नयन का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    हम सभी को अपने अपने कार्यालयों को सेवा तीर्थ समझना है, ये सेवा करने के मंदिर हैं : मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री हेल्प जल्द होगी शुरू, टोल फ्री नंबर पे दर्ज होगी समस्या: मुख्यमंत्री रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार में बलरामपुर प्रवास के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक…

    और पढ़ें
    जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने बलरामपुर जिला प्रवास के दौरान ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं और युवाओं से आत्मीय संवाद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *