मृतक के परिजन को मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

शेयर करें

दुर्ग //  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्र. 4 नंदिनी खुंदिनी तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी शिवम पटेल की विगत 23 सितंबर 2023 को पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार श्रमिक नगर छावनी भिलाई तहसील व जिला दुर्ग निवासी आशीष कुमार प्रसाद की विगत 28 जुलाई 2022 को नहाते समय पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। 

कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. शिवम पटेल के पिता धनेश्वर पटेल को 4 लाख रूपये एवं स्व. आशीष कुमार प्रसाद के पिता मुन्ना प्रसाद एवं माता श्रीमती संगीता देवी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विष्णुदेव साय के सख्त निर्देश के बाद पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच अपूर्ण सड़क भाग के मरम्मत कार्य में अब आई तेजी। विगत दिवस बलरामपुर में आयोजित…

    और पढ़ें
    भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *