डॉ मनराखन लाल कालेज मे भारतीय कला एवं संस्कृति विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

शेयर करें

जामुल ।। डॉ मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल के   प्राचार्य  डॉ पी डी सोनकर के निर्देशन में अटल युवा केंद्र जामुल द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर भारतीय कला एवं संस्कृति विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

श्री सोनकर ने अपने व्यक्ततव्य में कहा कि किसी भी देश के विकास में कला का महत्वपूर्ण योगदान होता है तथा विविधताओं का देश भारत अपनी विभिन्न संस्कृतियों के लिए जाना जाता है।

यह आयोजन महाविद्यालय के अटल युवा केंद्र के नोडल अधिकारी सुश्री विनिता परगनिहा एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ भावना माहुले तथा डॉ रचना चौधरी द्वारा संचालित किया गया।  इस प्रतियोगिता में  महाविद्यालय के विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ रमेश मेश्राम एवं डॉ संजय परगनिहा रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सानिया साहू  बीएससी प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर जसमीत कौर बीकॉम प्रथम सेम एवं तृतीय स्थान पर मनीषा सेन बीएससी द्वितीय वर्ष रहे।

प्रतियोगिता के अंत में सुश्री विनिता परगनिहा द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को उनके बहुमूल्य प्रयासों हेतु बधाई दी गई और भविष्य में इस तरह के अन्य  महाविद्यालयीन गतिविधियों में अन्य छात्र-छात्राओं को भी सहभागिता हेतु प्रेरित करने को कहा गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ चंदना बोस, डॉ आर के मिश्रा, डॉ शशि कश्यप, बलराज ताम्रकार, गजेंद्र कश्यप एवं कु. खुशबू शर्मा का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    धमतरी के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय ‘सार्थक स्कूल’ के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का…

    और पढ़ें
    केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल मटेरियल बैंक मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सराहना मिली। केंद्रीय कृषि…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *