विजयदशमी के अवसर पर दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सुख-शांति की कामना की गई

शेयर करें

दुर्ग // पुलिस लाईन, जिला-दुर्ग के शस्त्रागार में विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजा में जितेन्द्र शुक्ला, भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक, जिला-दुर्ग के धर्मपत्नि श्रीमती संगीता शुक्ला के साथ आगमन पर अभिवादन किया गया, जिसके पश्चात् जितेन्द्रशुक्ला द्वारा धर्मपत्नि श्रीमती संगीता शुक्ला के साथ माता दुर्गा जी की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा सुबह पंडित जी के मंत्र उच्चारण के साथ की गई।

पूजा की परंपरा विधि विधान से संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों के द्वारा हवाई फायरिंग की जाकर समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ दी गई, तत्पश्चात वाहन शाखा रक्षित केन्द्र दुर्ग में वाहनों की भी पूजा की गई। पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक तथा ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ के तहत् गुजरात राज्य से आये हुए पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आर्शिवाद लिया। दशहरा के दिन पुलिस लाईन, दुर्ग में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मॉं भवानी का पूजन कर आर्शिवाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके।

इस कार्यक्रम में सुखनंदन राठौर, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) जिला दुर्ग, वेदव्रत सिरमौर, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग, अभिषेक झा, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जिला दुर्ग, चिराग जैन, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, (दुर्ग), जिला दुर्ग, सत्यप्रकाश तिवारी, रापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, (भिलाईनगर), जिला दुर्ग, हरीश पाटिल, रापुसे.नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, आशीष बन्छोर, रापुसे. पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, हेमप्रकाश नायक, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जिला दुर्ग, चन्द्रप्रकाश तिवारी, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, एस.डी.विश्वकर्मा, सेनानी, नगर सेना, दुर्ग, नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग, सहायक उप निरीक्षक (एमटी) शेख मुस्ताक, प्रभारी वाहन शाखा, दुर्ग, सउनि.पी.सोलोमान, प्रभारी शस्त्रागार, रक्षित केन्द्र, दुर्ग, सउनि.पुरूषोत्तम यादव, रक्षित केन्द्र, दुर्ग एवं रक्षित केन्द्र, दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कार्यशाला का हुआ आयोजन
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले के खतरनाक एवं अति खतरनाक कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कला मंदिर में उद्योगों के अधिकारियों हेतु औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यशाला…

    और पढ़ें
    ग्राम बेलौदी में प्राप्त हुए 501 आवेदन, मौके पर 283 आवेदनों का हुआ निराकरण
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौदी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *