एक हजार रुपये लाख के बराबर है – कौशिल्या साय

शेयर करें

भिलाई।। प्राचीन बेकुठधाम मंदिर समिति नेवई में रविवार को छग स्तरीय रामधुनी महोत्सव प्रतियोगिता व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कौशिल्या साय(धर्मपत्नी)मुख्यमंत्री थी।

उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा की भारत की कला सस्कृति का जवाब नही है।गांव के माटी में ही प्यार मिलता है।आप हम सब मिलकर कला सस्कृति को बचाने का प्रयास करे।कर्म करने के पहले धर्म जरूरी है।हमेशा आपका आचरण अच्छा होना चाहिये।महिलाओ के सिर पर हमेशा पल्लू रहना चाहिये।

छग सरकार महिलाओ के बैंक खाते में हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत बैंक खाते में एक हजार रुपया दिया जाता है।जो कभी कभी लाख के बराबर हो जाता है।

उन्होने मंदिर को छग पर्यटन में शामिल करने व समिति को 25 लाख रुपये मुख्यमंत्री से प्रदान करनें का अनुरोध किया

कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित चन्द्राकर, दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने की। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की हमेशा काम करने वालो का मान सम्मान होता रहता है, विष्णु देव की सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रहे हैं अंत्योदय के सपना को साकार करने में लगे हुए हैं आज समाज के विभिन्न वर्गों के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मान करने का अवसर मिला सभी कोई सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं आनंद बधाई।

विशिष्ठ अतिथि दूर्ग लोकसभा के सासद विजय बघेल, विधायक राजमंहत डोमन लाल कोसेवाड़ा, गजेन्द्र यादव , रिकेश सेन श्रीमती ओजस्वी मंडावी प्रदेश मंत्री भाजपा जितेन्द्र वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा महेश वर्मा दीपक (पप्पू) चंद्राकर सांसद प्रतिनिधी शैलेन्द्र शेन्डेज अध्यक्ष रिसाली मण्डल थे। स्वागत भाषण डा आर एस बारले ने दी।

इस अवसर पर प्रमुख़ रूप से भागबत बुंदेला, राजु लाल नेताम, भूपेंद्र साहू, कविता वासनिक,हेमा धनकर,शत्रुघन धनकर,ममता सिन्हा, समाजसेवी सोनुराम सिंह, शेलेंद्र साहु, निगम सिंह,गजेन्द्री कोठारी,ब्यास नरायान वर्मा,पार्षद सोनिया देवागन, नवीन सिन्हा, रेखा देवी, ईस्वरी साहू उपस्थित थीं।

  • Related Posts

    बदलते बस्तर की नई तस्वीर, बंदूक के साए से सुशासन की छांव तक
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी गवाह बनी सुकमा की वो तस्वीरें जहां जिले के मुखिया खुद…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणा का त्वरित असर: कोसरंगी की दीदियों को मिली 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बीते दिन आरंग विकासखंड के एलआरसी सेंटर, कोसरंगी के अवलोकन किया गया था तथा कोसरंगी में जन चौपाल के दौरान की गई घोषणा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *