पदयात्रियो की सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पदयात्रियों के पीठ व बैग पर रेडियम स्टीकर लगाया जा रहा है।

शेयर करें

दुर्ग।। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा डोगरगढ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पदयात्रियो के पीठ पर व बैग में रेडियम स्टीकर लगाया जा रहा है ताकि रात के समय वाहन चालको को पदयात्री आसानी से दिखाई दे सके ताकि किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सकें साथ ही पदयात्रियों के लिए रूट चार्ट एवं सर्विस रोड में बाएं चलने हेतु विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्स भी लगाया गया है।

नवरात्रि के दौरान डोगरगढ जाने वाले वाहन चालको की भीड को देखते हुए नेशनल हाईवे में वाहनो की रफ्तार कम करने हेतु ड्रम एवं स्टापर से विभिन्न स्थानो पर जिक-जेग बनाया गया है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 04 हाईवे पेट्रोलिंग के साथ 04 नवरात्रि पेट्रोलिंग को भी तैनात किया गया है जो पदयात्री मार्ग कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक 24 घंटे निरंतर अपने अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहेगें पदयात्रियों को मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा होने पर वें पुलिस हेल्प लाईन नंबर 9479192099 पर संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply