मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 02 अक्टूबर को रायपुर और बलरामपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 02 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और जिला बलरामपुर के राजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 8.30 बजे सदर बाजार आजाद चौक रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्री साय सवेरे 9 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024-स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह एवं खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सवेरे 11.50 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड से राजपुर जिला बलरामपुर-रामानजुगंज के लिए रवाना होंगे। जहां वे दोपहर 01 बजे से अपरान्ह 2.45 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल ग्राउण्ड राजपुर हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4.30 बजे पुलिस लाईन रायपुर लौट आएंगे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply