ओबीसी सर्वे की जाॅच पालिका अधिकारी/कर्मचारियो व बीएलओ से सर्वे की जानकारी ले रहें

शेयर करें

जामुल // शासन से प्राप्त निर्देशानुसार पुरे नगर पालिका जामुल क्षेत्र में ओबीसी सर्वे का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। 24 सितम्बर तक ओबीसी सर्वे करके रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। नगर पालिका जामुल में लगभग 2345 ओबीसी परिवार का सर्वे किया जा चूका है l उन्ही परिवारो में से 54 बिन्दुओ पर जानकारी प्राप्त करनी है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी जामुल के निर्देशानुसार वार्ड में प्रत्येक बूथ लेवल पर अधिकारी/कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है। उनके सहयोग के लिए नगर पलिका से एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई गई है। बीएलओ एवं टीम घर-घर जाकर जानकारी के मुताबिक बताया गया कि ओबीसी की जानकारी एकत्रित कर रहें हैं l जिसमें शहर क्षेत्र निकाय, पिछड़ा वर्ग परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या, महिला, पुरुष की कुल संख्या, मोबाइल नंबर आदि दर्ज किया जा रहा है l

सर्वे के दौरान एक नोडल के साथ वार्ड में प्रत्येक बूथ लेवल पर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उनके सहयोग के लिए आंगनबाड़ी से कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। सभी को निर्धारित तिथि तक जानकारी एकत्रित करके प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा । 24 बीएलओ एवं सहायक नोडल अधिकारी नीलकंठ वर्मा, हिम्मत मंडावी, नरेंद्र मढ़रिया, मोहन वर्मा, मेघनाथ सोनी, वेदांत वर्मा, भानु चौहान, महेंद्र परगनिहा, प्रकाश मानिकपुरी, श्यामरतन पटेल, देवकुमार वर्मा, तोरण साहू द्वारा घर घर जाकर ओबीसी वर्ग के परिवारों का सर्वे किया जा रहा है।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply