आम नागरिक ‘‘ट्रैफिक पहरी’’ बनकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको का फोटो वीडियो के साथ ऐप के माध्यम से पुलिस को दे सकेंगे

शेयर करें

दुर्ग।। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, सुश्री ऋचा मिश्रा, अति. पुलिस अधीक्षक,( यातायात), सतीष ठाकुर, सदानंत विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के द्वारा NIC द्वारा आम नागरिको के लिए एम परिवहन एप का नया वर्जन केरल, उडीसा के साथ छत्तीसगढ़ के लिए लागू किया गया है जिसके संबंध में ट्रैफिक पहरी (citizen sentinel )पोस्टरबनाकर दुर्ग पुलिस द्वारा आम नागरिको के लिए जारी किया गया ।

इस एपस के अंतर्गत अब कोई भी आम नागरिक ऐसे वाहन चालको का जो बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालन, दो पहिया में तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग, आम सडक एव नो पार्किग जोन में वाहन पार्क, वाहन में गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालो का फोटो/वीडियों बनाकर एम परिवहन एप्स के सीटिजन सेन्ट्रेल (ट्रैफिक पहरी) बनकर ट्राफिक उल्लंघन का रिपोर्ट कर सकते है। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त वाहन चालक का ई चालान बनाकर मोबाईल नंबर या वाहन चालक के पते पर भेज कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

इस प्रकार अब एक आम नागरिक ट्रैफिक पहरी बनकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको का चालान के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास कर सकती है यातायात पुलिस दुर्ग सभी आम नागरिको से अपील करती है कि इस एप्स का अधिक से अधिक प्रयोग कर ऐसे वाहन चालको को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करें।

  • Related Posts

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के सुदूर जनजातीय अंचलों में दशकों से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले…

    और पढ़ें
    15 जून से पहले मिशन मोड में पूरा होगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *