ओबीसी सर्वे की जाॅच करने नोडल अधिकारी जिला नोडल अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे।

शेयर करें

भिलाई ।। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार पुरे नगर निगम भिलाई क्षेत्र में ओबीसी सर्वे का कार्य युद्व स्तर पर किया जा रहा है। 24 सितम्बर तक ओबीसी सर्वे करके रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में लगभग 46700 ओबीसी परिवार निवासरत है। जिसमें 95 प्रकार की ओबीसी जातियाॅ पाई जाती है। उन्ही परिवारो में से 6 बिन्दुओ पर जानकारी प्राप्त करनी है।

ओबीसी सर्वे के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर बजरंग दुबे निगम आयुक्त अशोक कुमार द्विवेदी तहसीलदार गुरुदत्त पंच भाई औचक रूप से निरीक्षण करने फील्ड में उपस्थित हुए। सर्वे के दौरान आ रही समस्याओ से रूबरू, फील्ड की जानकारी प्राप्त किये, समस्याओं समाधान बताये। अब सर्वे की प्रक्रिया सरल हो गई र्है, मात्र 6 बिन्दुओ पर ही जानकारी एकत्रित करनी है। परिवार का मुखिया जो कुछ भी जानकारी देगा उसे दर्ज करना है। परिवार के सदस्यो की संख्या, महिला व पुरूष, व्यस्क-अव्यस्क, मोबाईल नम्बर दर्ज करना है। सामने वाले परिवार के तरफ से जो जानकारियां दी जा रही है उसे प्राप्त करना है। अगर किसी प्रकार की समस्या है तो उसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देना है।

इसके लिए प्रत्येक वार्ड के अनुसार नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एक नोडल के साथ वार्ड में प्रत्येक बूथ लेवल पर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उनके सहयोग के लिए शहरी आजीविका मिशन से एवं आंगनबाड़ी से कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। सभी को निर्धारित तिथि तक जानकारी एकत्रित करके प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा ।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव श्री शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंछत्तीसगढ़ के CCTNS डैशबोर्ड स्कोर में सुधार के दिए कड़े निर्देश रायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग के अंतर्गत…

    और पढ़ें
    सुरभि गौधाम योजना, गौशालाओं को बढ़ी सहायता और डेयरी विकास से गौपालन को मिलेगा नया विस्तार
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *