जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान का सांसद श्री बघेल ने किया शुभारंभ

शेयर करें

दुर्ग //  सांसद विजय बघेल ने भिलाई के भेलवा तालाब नेहरू नगर में आज आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, महापौर नीरज पाल, संभागायुक्त एस.एन. राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने भेलवा तालाब पार में स्वैच्छिक श्रमदान किये। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री बघेल ने उपस्थित जनों को स्वच्छता शपथ दिलाई।

उन्होंने स्वच्छता रैली और कचरा संग्रहण गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता ही  सेवा अभियान के तहत् 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक शहरों एवं गांवों में स्वच्छता से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री बघेल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण का होना जरूरी है। इसके लिए अपने घर व पारा-मोहल्ला, गांव-शहर का भी स्वच्छ होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्वयं जागरूक होकर लोग दूसरों को भी सफाई के प्रति जागरूक करे। सांसद श्री बघेल ने कहा कि आज हम सब महात्मा गांधी जी के आदर्शों को पूरा करने यह अभियान चला रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अभियान को महाअभियान बना दिया है। उन्होंने देश के विकास के लिए छोटी बातों को भी अभियान के रूप में परिणित कर दिया है। सांसद श्री बघेल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्म दिवस को भी स्वच्छता के महाअभियान को समर्पित किया है। सांसद श्री बघेल ने लोगों से इस महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। 

महापौर नीरज पाल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में नगर निगम की पहली प्राथमिकता सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए स्वच्छता में जनभागीदारी स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता को जीवन में अमल करने की बात कही। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने कहा कि सफाई आज की आवश्यकता है। लोग व्यक्तिगत जीवन और सार्वजनिक जीवन में सफाई को अपनाए व प्रतिदिन अपनी आदत में लाए।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि स्वच्छता अभियान विगत 02 अक्टूबर 2014 से लगातार 10 वर्षों तक जारी है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान की आज से जिले के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शुरूआत हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों में सफाई की आदत विकसित करना है। साथ ही नई पीढ़ी को सफाई के प्रति जागृत करना अभियान का उद्देश्य है। सफाई सबसे फायदामंद ईलाज है। किसी भी बीमारी का सफलतम् ईलाज सफाई है। उन्होंने घर का सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कर स्वच्छता दीदियों को देने की अपील की। कलेक्टर ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं करने और सड़कों पर कचरा नहीं फेकने का प्रण करने कहा। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने प्रण में कामयाब हुए तो भिलाई नगर सहित संपूर्ण जिला आने वाले दिनों में स्वच्छता पर एक मिशाल कायम करेगी। 

इस अवसर पर नगर निगम के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक तथा एडीएम अरविंद एक्का, जिला पंचायत के सीईओ अश्विनी देवांगन, आयुक्त नगर निगम दुर्ग लोकेश चंद्राकर, सहायक आयुक्त नगर निगम भिलाई अशोक द्विवेदी सहित जिला प्रशासन एवं नगरीय निकायों के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply