लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शेयर करें

दुर्ग।। जितेन्द्र सिंह वशिष्ट के द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी अमित कुमार श्रीवास्तव के द्वारा स्वयं को स्टेंट बैंक भिलाई सेक्टर 01 में लोन डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताकर आवेदक को लोन दिलाने के नाम पर दस्तावेज एवं 02 लाख रू लेकर आवेदक को होम फर्स्ट फायनेंस बैंक से 19,46,000 रू लोन आवेदक के बैक आफ बडोदा के खाते में जमा करवाकर, आवेदक से सिक्युरिटी बतौर 07 चेक बैंक ऑफ बडौदा लिया जिसमें से एक चेक लगाकर 10,00,000 रू अपने बैंक ऑफ बडौदा के खाते में जमा करा लिया और इस संबंध में पूछने पर रकम आज कल में वापस करने का झासा देकर फोन बंद कर कही अन्यंत्र परिवार सहित चला गया है ।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी अमित कुमार श्रीवास्तव के द्वारा लोन दिलाने के नाम पर 02 लाख रूपया एवं लोन दिलाने के बाद सिक्युरिटी के 01 चेक को बैक में लगाकर 10,00,000 रू अपने खाते में जमा कर आवेदक के साथ कुल 12,00,000 रू की छल पूर्वक धोखाधडी ठगी अपराध धारा 420 भादवि का पाये जाने से आरोपी अमित कुमार श्रीवास्तव के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी अमित श्रीवास्तव घटना के बाद से लगातार मोबाईल नंबर बंद कर फरार था आरोपी सतत निगाह रखी गई थी जो कुछ दिन नागपुर में रहा बाद वहां भी लोगों से कर्जा लेकर ऋषिकेश उत्तराखण्ड में होने की सूचना पर टीम रवाना किया जाकर आरोपी अमित कुमार श्रीवास्तव को पूछताछ हेतु थाना लाया गया आरोपी से पूछताछ कर मेमो0 कथन लिया गया जो अपराध घटित करना स्वीकार करना एवं प्राप्त रकम को खर्च करना बताने पर प्रकरण में धारा 409 भादवि जोडी गई । आरोपी का कृत्य धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षण आनंद शुक्ला (थाना प्रभारी) सउनि रामचंद कंवर, आरक्षक भानुप्रताप यादव, लक्ष्मीनारायण, संतोष कोमा, छत्रपाल वर्मा, हेमषंकर, ओमप्रकाष श्रीवास, का विशेष योगदान रहा है।

  • Related Posts

    नीट-जेईई के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, आधुनिक कम्पोजिट कार्यालय भवन, ऑडिटोरियम एवं एथलेटिक्स ट्रैक की घोषणा
    • July 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्रभावना का विकास करना है। शिक्षा संस्कारित…

    और पढ़ें
    राज्यपाल श्री डेका को प्रमुख लोकायुक्त श्री उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
    • July 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा ने भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के गतिविधियों की जानकारी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *