एक दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिता सम्पन्न

शेयर करें

जामुल।। सरस्वती शिशु मंदिर जामूल में सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर के निर्देश पर एक दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद और बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

जिसके उदघाटन सत्र के मुख्य वक्ता रोशन जी, विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, दुर्ग अध्यक्षता मनीष बुजसिया, अध्यक्ष सांदीपनि बाल कल्याण समिति जामुल, विशेष अतिथि श्रीमती सुनीता पांडेय सह सचिव सांदीपनि बाल कल्याण समिति जामुल, नेतराम साहू, जोगेश्वर सोनी अध्यक्ष भाजपा जामुल, महामंत्री प्रशांत गुप्ता भाजपा जामुल और विभाग समन्वयक दीपक सोनी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ ।

अतिथियों द्वारा माँ भारती के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर ओर माल्यार्पण कर किया गया । अतिथियों का स्वागत विद्यालय के आचार्यो द्वारा अबीर श्रीफल और बेच लगाकर किया गया । सरस्वती वंदना के पश्चात
विभाग समन्वयक दीपक सोनी ने प्रस्तावित भाषण प्रस्तुत किया गया ।

विभाग प्रचारक श्री रोशन ने कहा कि मनुष्य शरीर मे 5 कोस होते है अन्नमय कोष, प्राणमय कोष, मनोमय कोष, आनन्द मयकोष, विज्ञानमय कोष को विकसित करने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा सर्वांगीण विकास की दृष्टि से खेलकूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं से इन कोसों का विकास होता है जो की सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा कालांश के माध्यम से भैया बहनों को सिखाया जाता है ।

अध्यक्षता कर रहे श्री बुजसिया ने कहा की विद्यालय के माध्यम से भैया बहनों का विकास खेल कूद बौद्धिक और संगीत के माध्यम से किया जाता है मैं सभी भैया बहनों को शुभकामनाएं प्रदान करता हूं अच्छा प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन करें।

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 11 विद्यालय से 115 भैया बहन और संरक्षक आचार्य उपस्थित रहे सभी भैया बहनों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें बौद्धिक प्रतियोगिता में व्यक्ति गीत व्यक्तिगत गीत में कामया चंद्राकर दुर्ग प्रथम, तान्या कठौतिया द्वीतीय नया कुर्सीपार, निबंध प्रतियोगिता में मोनिका साहू जामुल प्रथम, लंकी नेहरू नगर द्वितीय, चित्रकला प्रतियोगिता में नीलम निषाद दुर्ग प्रथम, रिया सिंहा कुर्सीपार द्वितीय, रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या गोवर्धन नेहरू नगर प्रथम, मुस्कान साहू कैलाश नगर द्वितीय, एकल भजन में याचिका दुबे क दुर्ग प्रथम, कविता साहू कैलाश नगर द्वितीय, कथा कथन में जानवी लहरे कैलाश नगर प्रथम, एकल अभिनय में पल्लवी साहू दुर्ग प्रथम,

वैदिक गणित प्रश्न मंच में भागवत, दीपक, इशांत यादव कुर्सीपार प्रथम और पूर्वक, ऐश्वर्या, भूमि पटेल दुर्ग द्वितीय, विज्ञान प्रश्न मंच में राजवीर, सोनी, डाली कोसले डोमेन कुर्सीपार प्रथम, सौरव यादव, आरोही कुमारी, चंचल साहू भिलाई 3 द्वितीय, विज्ञान प्रादर्श में सोनी कैलाश नगर प्रथम, विज्ञान प्रादर्स आपदा खुशबू यादव नेहरू नगर प्रथम, यातायात साधन में निखिल बमबोले नेहरू नगर प्रथम, आयुष सिंह कैलाश नगर द्वितीय, नवाचार सार्थक दुबे दुर्ग प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

इसी प्रकार खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ केनिका बटरेल प्रथम, भीमेश्वरी कुम्हारी, 100 मीटर दौड़ भैया मोहन भिलाई तीन, प्रथम कुलेश्वर जामुल द्वितीय, 200 मीटर दौड़ बहन अंजलि साहू बतरेल प्रथम, नव्या बिनिया कैलाश नगर द्वितीय, 200 मीटर दौड़ भैया में जिकेश निषाद जामुल प्रथम, रूबल बतरेल द्वितीय, 400 मीटर दौड़ भैया आशीष राय कुम्हारी प्रथम, कामेश्वर बटरेल द्वितीय, 400 मीटर दौड़ बहन दिक्षा यादव नेहरू नगर प्रथम, योगिता बटरेल द्वितीय, रिले रेस में मिथिलेश, रूबल, कामेश्वर, तरुण बटरेल प्रथम, रिले रेस देवाशु, आशीष, अभिषेक कुम्हारी द्वितीय,रिले रेस योगिता, चांदनी, अंजलि केमिका बटरेल प्रथम, कीर्ति, नव्या, तृषा, खुशी कैलाश नगर द्वितीय, ऊंची कूद बहन नव्या कैलाश नगर प्रथम, दीक्षा यादव नेहरू नगर द्वितीय, मित्र ठाकुर नेहरू नगर प्रथम, मानसू साहू कैलाश नगर द्वितीय, लंबी कूद मानसून कैलाश नगर प्रथम, आशीष राय कुम्हारी द्वितीय, बहन खुशी राजभर कैलाश नगर प्रथम, भीमेश्वरी साहू कुम्हारी द्वितीय, गोला फेक खुशी राजभर, कैलाश नगर प्रथम, विशाखा जामुल द्वितीय, भैया विवेक मांडवी जामुल प्रथम, साहिल उमरी नेहरू नगर द्वितीय, फुगड़ी नैना यादव जामुल, प्रथम नव्या कैलाश नगर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार समूह खेल में कबड्डी भैया बटरेल प्रथम, जामुल द्वितीय, खो खो में जामुल प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

समापन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में ढीले शर्मा जी जिला प्रतिनिधि जिला दुर्ग शंभू शाह सक्रिय सदस्य सरस्वती शिशु मंदिर कैलाश नगर और दीपक जी विभाग समन्वयक के आतिथ्य में संपन्न हुआ । श्री शर्मा जी ने कहा कि खेल और बौद्धिक प्रतियोगिता के माध्यम से भैया बहनों का सर्वांगीण विकास हमारे विद्यालयों में किया जाता है और जिससे भैया बहन मेधावी होते हैं एक छोटा सा सारगर्भित उद्बोधन प्रदान कर भैया बहनों को उत्साहवर्धन किया । तत्पश्चात जीते हुए भैया बहनों को पुरस्कार प्रदान किया गया । निर्णयको भी विद्यालयों द्वारा प्रोत्साहन प्रदान किया गया । इस प्रकार एक दिवसीय इस खेलकूद बौद्धिक समारोह संपन्न हुआ ।

  • Related Posts

    दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया
    • July 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर से अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प बरामद किया गया। वन विभाग की तत्परता और सर्प…

    और पढ़ें
    राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट
    • July 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *