दुर्ग भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री और विधायक

शेयर करें

दुर्ग // न्यू अग्रसेन भवन मैरिज पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशनुसार दुर्ग जिले मे भाजपा सदस्यता अभियान का उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल होकर इस अभियान का उदघाटन किया गया विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ किया और ज़िला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा को सदस्यता कार्ड प्रदान कर शुभारंभ किया और 8800002024 में मिस कॉल देकर पुनः भाजपा सदस्यता अभियान का सदस्य बना एवं सभी जनता से अपील किया की राष्ट्र और जनकल्याण के इस अभियान का भागीदार बनें । साथ ही एप के बारे में जानकारी प्रदान किया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव,जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पध्ये ,पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक जागेश्वर साहू, दयाराम साहू, लाभचंद बाफना, सांवला राम डहरे, डॉ. बालमुकुंद देवांगन,रविशंकर सिंह, नटवर ताम्रकर, मानसी गुलाटी, जिला मंत्री रोहित साहू, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, दिलीप साहू, चंद्रिका चंद्राकर, ऊषा टावरे , एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं की उड़ान को नई ऊंचाई देने के लिए हम कृतसंकल्प हैं. दुर्ग जिला राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ करते हुए मुझे बहुत गर्व का अनुभव हो रहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से काम हो रहा है. पार्टी बहुत सहन करके यहां तक पहुंची है. हम आलोचनाओं को झेलते हुए आगे बढ़े हैं.। अब सब को मिलजुलकर सदस्यता अभियान में लग जाना है और देश की सर्वोच्च पार्टी बना है ।

आगे कहा भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्पो को पूरा करने वाली पार्टी है और जो कहती है उसको करती है छत्तीसगढ़ में माननीय विष्णुदेव साय जी की सरकार बनने के बाद कुछ ही महीनों में बड़े बड़े बड़े पूरा किया है।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि बीजेपी एकमात्र दल है, जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाता रहता है ।

और भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओ उसके योग्यता के हिसाब से काम प्रदान करती है और छोटे से छोटे कार्यकर्ता को महत्व देती है मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को आज पार्टी ने विधायक बनाया।आप सभी से आग्रह है की सदस्यता अभियान में जोर जोर से लग जाए।आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply