कांवड़ यात्रा के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने टोलाघाट में बैठक कर कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

शेयर करें

पाटन // बोल बम कांवड़ यात्रा समिति पाटन क्षेत्र की बैठक गांव -गांव में अनवरत जारी हैं। 12 अगस्त 2024 को पाटन से निकलने वाला कांवड़ यात्रा भव्य होने वाला हैं। आज समिति के संयोजक जीतेन्द्र वर्मा जी के गरिमामयी उपस्थिति में ठाकुराइन टोला में बोल बम कांवड़ यात्रा समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक के उपरांत समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर जायजा लिया एवं 12 अगस्त के लिए योजना बनाई। विगत वर्ष हुए 21,000 रुद्राक्ष वितरण में सहयोग प्रदान करने के लिए संयोजक वर्मा जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कांवड़ यात्रा के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर साल कांवड़ यात्रा में ठाकुराइन टोलावासियों का अद्वितीय सहयोग प्राप्त होता हैं। भोजन व्यवस्था से लेकर पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न सेवाकार्यों में टोलवासी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस बार भी कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी संकल्पित हैं। एक मुट्ठी दान, भगवान शंकर के नाम से प्राप्त जनसहयोग से प्राप्त दान से महाप्रसाद बनेगा। जिसे सभी शिवभक्तो को प्रदान किया जाएगा। गांव-गांव, घर-घर में कांवड़ यात्रा को लेकर सभी उत्साहित हैं। इस अवसर पर श्री वर्मा ने सभी को अधिक से अधिक जनसम्पर्क कर कांवड़ यात्रा में शामिल होके के लिए आमंत्रित करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख रुप से जितेन्द्र वर्मा, विनोद साहू, दिलीप साहू,माधव वर्मा, निक्की भाले, गिरधर वर्मा, रमेश वर्मा, केवल देवांगन, भीखम निषाद, ललित निषाद, प्रेमलाल निषाद,नरसिंग निषाद, गोवर्धन निषाद, छबि निषाद, लाला निषाद, लीलागर निषाद, भागवानी निषाद, हेमलाल,निलेश, बृजेन्द्र,टीकमलाल सहित बोल बम कांवर यात्रा समिति के सदस्यगण मौजूद रहे

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply