शहीद कौशल यादव की शहादत को देश और भिलाई हमेशा याद रखेगा – देवेंद्र यादव

शेयर करें

शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए, माता से लिया आशीर्वाद

भिलाई // आज कारगिल विजय दिवस है. स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। हमारे देश के वीर जवानो की कुर्बानियों को याद किया जाता है l

इसी कड़ी में वीर चक्र से सम्मानित शहीद कौशल यादव जी के स्मरण दिवस में उन्हें बड़े ही आदर भाव सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की. भिलाई नगर के युवा विधायक श्री देवेंद्र यादव वीर शहीद जवान भिलाई छत्तीसगढ़ के बेटे शहीद कौशल यादव जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किए. उनकी शहादत को प्रणाम किया. उनकी देश भक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद किए।

शहीद कौशल यादव ने कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर भारत मां की रक्षा की. उनका बलिदान भिलाई और देश के युवाओं के हृदयों में देश प्रेम की ज्वाला भरता रहेगा. उनकी शहादत को देश कभी नहीं भूल पायेगा. इस दौरान मौक़े पर शादीद कौशल यादव की माँ भी उपस्थिति रही. जिनका चरण छूकर विधायक श्री यादव ने प्रणाम किया। उनका कुशल क्षेम जाना. हर साल विधायक देवेंद्र यादव यहाँ आते है, पुष्प अर्पित करते है।

गौरतलब है कि इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।

  • Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
    • July 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के बोरसी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श कन्या शाला एवं जेआरडी विद्यालय में आयोजित…

    और पढ़ें
    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *