मुख्यमंत्री श्री साय को डॉ पंकज द्विवेदी ने भेंट की अपनी स्वरचित किताब ‘द पॉसिबिलिटी’

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर के होराइज़न हॉस्पिटल के संचालक डॉ पंकज द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को डॉ पंकज द्विवेदी ने अपनी स्वरचित किताब ‘द पॉसिबिलिटी’ की प्रति भेंट की और इस पुस्तक की विशेषताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

डॉ पंकज ने बताया कि ‘द पॉसिबिलिटी’ का मुख्य उद्देश्य आत्मविश्वास के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छूने और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर केंद्रित है। यह किताब व्यक्तिगत विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉक्टर पंकज द्विवेदी को उनकी किताब के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मकता से भरी किताब निश्चित रूप से पढ़ने योग्य है और विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। इस अवसर पर डॉ. क्षितिज द्विवेदी, योगेश मिश्रा और हेमंत शर्मा भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महिलाओं ने प्लास्टिक कचरे को बनाया कमाई का जरिया,स्वच्छता के साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल, 2730 किलो प्लास्टिक बेचकर अर्जित किए 46 हजार रुपए से अधिक
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // दुर्ग जिले की ग्राम पंचायत कोलिहापुरी ने यह साबित कर दिया है कि यदि सामुदायिक सहभागिता और सही प्रबंधन हो तो कचरा भी आय का सशक्त स्रोत…

    और पढ़ें
    जिले में 16 ’अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ की स्थापना के लिए 80 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं सुलभ कराने की दिशा में राज्य शासन की गौण खनिज योजना के अंतर्गत एक बड़ी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *