नए सत्र के लिए मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार अक्षर ज्ञान करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें।

उल्लेखनीय है कि 18 जून से नए सत्र का आरंभ करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन भीषण गर्मी के चलते इसे स्थगित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय के आदेशानुसार नया सत्र 26 जून से आरंभ करने का निर्णय लिया गया।

  • Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
    • July 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के बोरसी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श कन्या शाला एवं जेआरडी विद्यालय में आयोजित…

    और पढ़ें
    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *