प्राथमिक एवम मिडिल स्कूल पेंड्रीतराई में मनाया गया हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव

शेयर करें

अहिवारा // संकुल सेमरिया, विकासखंड धमधा ,जिला दुर्ग अन्तर्गत शासकीय प्राथमिक एवम् पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई में नए शिक्षा सत्र का स्वागत भव्य रूप से किया गया। संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल ने शिक्षको,पालकों,छात्रों,जन प्रतिनिधियों को नए शिक्षा सत्र की बधाई देते हुए ,नए शिक्षा सत्र में नई सृजन,ज्ञान का विकास की प्रेरणा देते हुए बच्चो को नियमित अध्ययन करने और पालकों को अपने बच्चो के साथ नियमित जुड़े रहने और निरंतर शाला में भेजने के लिए प्रेरित किया,और शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम प्रारंभ किया।

बालवाड़ी, कक्षा पहिली और कक्षा छठवीं में नव प्रवेशी बच्चो का स्वागत तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर किया गया।सभी नव प्रवेशी बच्चो के लिए विभिन्न आकृतियों, फूलों, इमोजी से सजा सेल्फी जोन बनाया गया जिसमे बच्चे खुशी खुशी फोटो खिंचाए,हाथ के पंजों से विभिन्न रंगों से छाप लिया गया,बच्चे काफी उत्साहित थे,नव प्रवेशी बच्चो का स्वागत रंग बिरंगे टोपी पहनाकर किया गया,ड्राइंग शीट पर फूलों का चित्र बनाकर बच्चो का नाम लिखकर अभिनंदन किया गया।जन प्रतिनिधियों,एसएमसी सदस्यों एवम् अन्य उपस्थित पालकों के कर कमलों से गणवेश और पाठयपुस्तक का वितरण किया गया।शाला प्रारंभ के पहले दिवस प्रधानमंत्री सुपोषण शक्ति निर्माण योजना अन्तर्गत न्योता भोजन का आयोजन किया गया, बच्चो खीर ,पूड़ी , आलू छोले के साथ सम्पूर्ण न्योता भोजन खिलाया गया,न्योता भोजन का आयोजन मिनीमता महिला स्व सहायता समूह पेंड्रीतराई द्वारा किया गया।

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल, प्रधान पाठक दीप्ति किरण तिर्की, जिला पंचायत सदस्य श्री मती चंद्रकला मनहर, एसएमसी सदस्य रोशनी खूटेल,मन्नू लाल देशलहरे,संगीता चतुर्वेदी,रीना डहरिया ,सरबजीत आंगन बाड़ी कार्यकर्ता आशा देशलहरे,त्रिवेणी बंजारे,सहायिका गीता बंजारे,कुसुम,मितानिन जमुना देवी देशलहरे,शिक्षक षडानंद देशलहरे,चंद्रकांत,मिथलेश कुमार जायसवाल ,सफाई कर्मी गोविंद बंजारे, उबारन दास बघेल एवम समस्त रसोईया उपस्थित रहे।सभी के सहयोग और सहभागिता से शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सीएसी सूर्यकांत हरदेल ने सफलता पूर्वक और उत्साह पूर्वक प्रवेश उत्सव के क्रियान्वयन के लिए सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया, धनयवाद ज्ञापित करते हुए बधाई एवम शुभकामनाएं दिए,सबकी उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं किए।

  • Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
    • July 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के बोरसी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श कन्या शाला एवं जेआरडी विद्यालय में आयोजित…

    और पढ़ें
    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *