एसीसी सीमेंट अडानी संयंत्र जामुल में स्थानीय युवाओं को शत प्रतिशत रोज़गार उपलब्ध कराने सौंपा ज्ञापन

शेयर करें

जामुल // ईश्वर उपाध्याय ने बताया कि नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्र में ए. सी. सी. अडानी सीमेंट प्लांट स्थापित है, परंतु उक्त प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोज़गार के समुचित अवसर नहीं दिया जा रहा है संयंत्र प्रबंधन द्वारा अधिकारी/ प्रशासनिक या प्रबंधन की ओर से सीधी भर्ती तो दूर ठेका श्रमिकों में भी स्थानीय जन की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जिससे क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर असंतोष व्याप्त है।

प्रबंधन द्वारा बाहरी ठेकेदारों को अलग अलग काम के लिए ठेका प्रदान किया जा रहा है और वह ठेकेदार अन्य राज्यों से अपने साथ मज़दूर लाकर जामुल स्थित प्लांट में काम करवा रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को मज़दूरी जैसे काम में भी उपेक्षित किया जा रहा है जामुल व आस पास के युवाओं का आधार कार्ड देखते ही उन्हें वापस कर दिया जाता है काम नहीं दिया जाता ऐसे में स्थानीयजन जाएं तो जाएँ कहाँ, संयंत्र से होने वाले प्रदूषण व दुष्परिणामों को स्थानीय जन झेलते हैं और रोज़गार का अवसर किसी दूसरे को मिल रहा है।
इन्हीं सभी विषयों को लेकर हमने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, माँग पूरी नहीं होने पर 25 जून 2024, दिन मंगलवार से छह चरणों में रोज़गार सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया की प्रथम चरण- सांकेतिक धरना प्रदर्शन (केवल 25 लोगों द्वारा) द्वितीय चरण – अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तृतीय चरण-क्रमिक भूख हड़ताल
चतुर्थ चरण-आमरण अनशन पंचम चरण-प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम खून से लिखा माँग पत्र 10 हज़ार लोगों द्वारा षष्ठम चरण- समीपस्थ ग्राम व नगरवासियों द्वारा 25000 (पच्चीस हज़ार) से अधिक की संख्या में स्थानीय जन के साथ संयंत्र के सभी प्रवेश द्वार व ए. सी. सी. कॉलोनी के प्रवेश द्वार के सामने अनिश्चित क़ालीन प्रदर्शन रहेगा l

ज्ञापन सौंपने में उनके साथ उमेश निर्मलकर, इंद्रजीत उपाध्याय, रुपेश यादव, धीरज निर्मलकर, राहुल निर्मलकर, मोहम्मद आरिफ़, इशांत शर्मा, नीरज पटेल,यशु निर्मलकर, ओमप्रकाश निर्मलकर आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5 जरूरी बातें
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने की सोच रहे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। प्रवेश के…

    और पढ़ें
    नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ में आज अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में 25 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा श्री महावीर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *