शराब दुकान हटाने पार्षद मनीष यादव के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक व महिला संगठनों ने विधायक ललित चंद्राकर को सौंपा ज्ञापन..

शेयर करें

भिलाई // आज रिसाली आजाद मार्केट में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर पार्षद मनीष यादव के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक, महिला संगठनों ने आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी के निवास स्थान पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मार्केट स्थित शराब दुकान को तत्काल हटाने की बात कहीं

महिला संगठनों ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा की रिसाली जोहार चौक आजाद मार्केट स्थित विदेशी शराब दुकान जो मेन मार्केट में स्थित है जहां पर आमजनों का जन आवश्यकता की समान हेतु मार्केट पर बच्चे महिला,बुजुर्ग,लोगो का आना जाना दिन भर लाग रहता है व शाम के समय आसमाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाने और नसे में अपशब्दों का प्रयोग करते रहते हैं। जिससे माताओं, बहनों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है l

आशीष नगर वार्ड 25पार्षद मनीष यादव ने बताया कि शराब दुकान मेन मार्केट पर होने के कारण सभी वर्गों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा क्षेत्र का माहौल खराब होते जा रहा है बड़ो के साथ साथ छोटे छोटे बच्चे आज नशा के गिरफ्त में आ रहे हैं l शराब दुकान को हटाने का यह बहुप्रतीक्षित मांग है कई संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया था इसको तत्काल हटाने की आवश्यकता है इसके लिए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर को आज मेरे नेतृत्व में ज्ञानप सौंपा गया है l

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एकता महिला मंडल -शकुंतला यादव , डायरेवटर स्वयंसिद्धा डॉ. सोनाली चक्रवर्ती , ओजस महिला मंडल-ललिता सिंह , प्रतिमा सिन्हा,
सुषमा सिंह, सरोज तहँगुरिया,रंजना सूरज,रत्ना दुफारे बिंदु नायक , गीता किरीट मिठीया व बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5 जरूरी बातें
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने की सोच रहे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। प्रवेश के…

    और पढ़ें
    नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ में आज अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में 25 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा श्री महावीर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *