सेवानिवृत्त के 145 प्रकरण पर पेंशन ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी

शेयर करें

दुर्ग //दुर्ग संभाग अंतर्गत 7 जिलों के विभिन्न आहरण अधिकारियों से सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के 201 पेंशन प्रकरण प्राप्त हुए। जिसमें से 145 प्रकरण पर पेंशन ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी किया गया। 45 प्रकरण इसी माह 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का है। छत्तीसगढ़ राज्य के सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को शासन के सेवानिवृत्ति लाभ के अंतर्गत पेंशन एवं ग्रेच्युटी का भुगतान संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि के अधीन संचालित संभागीय कोष लेखा पेंशन कार्यालय द्वारा किया जाता है।

विगत दो माह से संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि महादेव कावरे (आई.ए.एस) द्वारा प्रति सप्ताह शुक्रवार को विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के सभी संयुक्त संचालकों को पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण की समीक्षा की जाती है। समीक्षा के दौरान दिये गये निर्देश के तहत तकनीकी समस्याओं से संबंधित समाधान डॉ. ए. के. सिंह, अपर संचालक, संचालनालय के नेतृत्व में टीम द्वारा किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा डॉ. दिवाकर सिंह राठौर ने बताया कि संचालक के निर्देशन व मार्गदर्शन में प्रदेश में पेंशन प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय गति आई है, जिसका परिणाम है कि आज 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले 45 शासकीय सेवकों को पेंशन एवं ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी किया जाकर  वित्त विभाग के निर्देशानुसार दुर्ग संभाग में आभार आपकी सेवाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply