अवैध मदिरा परिवहनकर्ता के विरूद्ध की गई कार्रवाई l 9 बल्क लीटर देशी मदिरा किया गया जप्त

शेयर करें

राजनांदगांव // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा विक्रेताओं एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर ने बताया कि जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत ग्राम धोबाटोला से टिपानगढ़ रोड में ग्राम चोरहा बंजारी थाना गेंदाटोला निवासी कमलेश चन्द्रवंशी के कब्जे से 9 बल्क लीटर देशी मदिरा संतरा अवैध रूप से दो पहिया वाहन स्कूटी हीरो डेस्टिनी बिना नंबर प्लेट पर परिवहन करते हुए जप्त किया गया।

आरोपी को धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमांनतीय अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती नेहा सिंह एवं हमराह स्टाफ निजाम शाह ठाकुर, नागेश निषाद, अनिल सिन्हा शामिल थे। कलेक्टर ने सभी वृत्त प्रभारियों को वृत्त क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा विक्रेताओं एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply