दिल्ली // लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत वोटिंग हुई। वहीं, बाकी बची सीटों के लिए चुनाव-प्रचार जोर शोर से चल रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने फूलों की बारिश करके उनका स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी के रोड शो को लेकर देश भर से लोग वाराणसी पहुंचे थे। वाराणसी की सड़कों पर भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। काशी की सड़कों पर पुष्पवर्षा करता रहा l पीएम मोदी ने पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके अपना रोड शो शुरू किया। पीएम मोदी का पांच किमी लंबे रोड शो का सफर लगभग ढाई घंटे में पूरा हुआ।
लंका चौक से शुरू किया रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के लंका चौक से अपना रोड शो शुरू किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। पीएम मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने यूपी पार्टी प्रमुख अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा है।
लोगों में दिखा उत्साह, विदेशी सैलानी भी नाचते आए नजर
पीएम मोदी के रोड शो के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा। इस दौरान लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए काफी पहले ही वहां जमा हो गए थे। जैसे-जैसे पीएम मोदी का काफिला आगे बढ़ता गया लोग पीएम मोदी को देखकर नारे लगाते रहे। इस दौरान वहां विदेशी सैलानी भी पीएम मोदी को देखते हुए खूम झूमे।
सतरंगी लाइटों से जगमगा रहा काशी विश्वनाथ धाम
पीएम मोदी के आगमन को लेकर काशी विश्वनाथ धाम को भव्य रूप में सजाया गया है। सतरंगी लाइटों से मंदिर को सजाया गया है। गोदौलिया चौराहे से काशी विश्वनाथ धाम तक सजाया गया है।
रोड शो देखने के लिए छतों पर खड़े हुए लोग
रंग- बिरंगी लाइटों से सजे घरों के छतों पर पीएम मोदी का रोड शो देखने के लिए महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग खड़े हुए हैं।
वाराणसी में बिताएंगे रात
रोड शो के बाद पीएम मोदी रात में वाराणसी में ही रुगेंगे। इसके अलगे दिन मंगलवार को पीएम सुबह 10:15 बजे काल भैरव के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 10:45 बजे मिनट पर NDA नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।








