आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

शेयर करें

दिल्ली // भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के दो प्रेस नोट दिनांक 07 मई 2024 और प्रेस नोट दिनांक 08 मई 2024 की निरंतरता में, चल रहे आम चुनाव 2024 में 93 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चरण-3 में 65.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चरण-3 के लिए जेंडर के अनुसार मतदाताओं द्वारा मतदान के आंकड़े नीचे दिए गए हैं:

चरणपुरुषों द्वारा मतदानमहिलाओं द्वारा मतदानथर्ड जेंडर द्वारा मतदानकुल मतदान
चरण 366.89 प्रतिशत64.41 प्रतिशत 25.2 प्रतिशत65.68 प्रतिशत

2. चरण-3 के लिए राज्यवार और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार मतदाताओं द्वारा मतदान के आंकड़े क्रमशः तालिका 1 और 2 में दिए गए हैं। “अन्य मतदाता” के मामले में ब्लेंक सेल उस श्रेणी में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या को शून्य के रूप में दर्शाता है। गौरतलब है कि चरण-3 में बिहार के दो मतदान केंद्रों और मध्य प्रदेश के चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान भी संपन्न हो गया है। वोटर टर्नआउट ऐप पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (पीसी) और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (एसी) के अनुसार आंकड़े भी उपलब्ध हैं। किसी निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए उम्मीदवारों को उनके मतदान एजेंटों के माध्यम से फॉर्म 17सी की प्रति भी प्रदान की जाती है। फॉर्म 17 सी का वास्तविक आंकड़ा मान्य होगा, जो पहले ही उम्मीदवारों के साथ साझा किया गया है। अंतिम मतदान केवल डाक मतपत्रों की गिनती और कुल मतों की गिनती में इसके जुड़ने के बाद ही उपलब्ध होगा। डाक मतपत्रों में रक्षा सेवा से जुड़े मतदाताओं, अनुपस्थित मतदाताओं (85 से अधिक उम्र, दिव्यांग, आवश्यक सेवाओं आदि) और चुनाव ड्यूटी पर मतदाताओं को दिए गए डाक मतपत्र शामिल हैं। वैधानिक प्रावधानों के अनुसार प्राप्त ऐसे डाक मतपत्रों का दैनिक लेखा-जोखा सभी उम्मीदवारों को दिया जाता है।

3. इसके अतिरिक्त, 13 मई, 2024 को चरण-4 में मतदान के लिए जाने वाले 96 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पंजीकृत मतदाताओं का संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार विवरण तालिका-3 में प्रदान किया गया है।

तालिकाएं देखने के लिए क्लिक करें

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply