आम चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में शांतिपूर्ण मतदान

शेयर करें

दिल्ली // आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ, 93 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में शाम 8 बजे तक लगभग 61.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि मतदान शाम छह बजे तक था, लेकिन अनेक मतदान केन्द्रों पर मतदाता इसके बाद भी कतार में दिखाई दिए। 11 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कुछ क्षेत्रों के मतदाताओं ने गर्मी के बावजूद, अपने मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस चरण के साथ, भारत के निर्वाचन आयोग ने प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सहयोग से, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, एसएमएस अलर्ट, व्हाट्सएप संदेश और वॉयस कॉल के माध्यम से मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक तंत्र शुरू किया। तीसरे चरण के समापन के साथ, आम चुनाव 2024 के लिए 20 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और 283 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त हो गया है। इस चरण में कुल 1331 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

मतदान करने वाले मतदाताओं के रात 8 बजे तक अनुमानित आंकड़ों को वीटीआर ऐप पर निरंतर अपडेट किया गया क्योंकि विभिन्न मतदान दल औपचारिक रूप से मतदान बंद कर देंगे और प्रत्येक मतदान केन्द्र पर उम्मीदवारों के मतदान एजेंटों को फॉर्म 17सी सौंप देंगे। वैधानिक आवश्यकताओं के अनुसार, प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की संख्या को फॉर्म 17सी में पूर्ण संख्या में दर्ज किया जाना है। पारदर्शिता के एक मजबूत उपाय के रूप में, पीठासीन अधिकारी और सभी उपस्थित मतदान एजेंटों द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित फॉर्म 17सी की प्रतियां सभी उपस्थित मतदान एजेंटों के साथ साझा की जाती हैं। इस प्रकार, उम्मीदवारों के पास मतदान की वास्तविक संख्या का बूथवार डेटा उपलब्ध होता है, जो एक वैधानिक आवश्यकता है।

मीडिया सहित सभी हितधारकों की बढ़ी हुई पारदर्शिता और सुविधा के एक और उपाय के रूप में पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदाताओं का पीसी वार डेटा भी क्रमशः अनुबंध ए1, ए2 और ए3 में साझा किया गया है। इससे नियमित अंतराल पर मतदाताओं की संख्या की गणना करने में सुविधा होगी, जब संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़ों के साथ-साथ कुल पीसीवार मतदान के आंकड़े वीटीआर ऐप पर अपडेट किए जाएंगे।

रात 8 बजे राज्यवार अनुमानित मतदान प्रतिशत इस प्रकार है:

क्रम संख्याराज्य / केन्द्रशासित प्रदेशसंसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्यामतदान करने वालों का अनुमानित %
1असम475.26
2बिहार556.55
3छत्तीसगढ़766.99
4दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव265.23
5गोवा274.27
6गुजरात2556.76
7कर्नाटक1467.76
8मध्य प्रदेश963.09
9महाराष्ट्र1154.77
10उत्तर प्रदेश1057.34
11पश्चिम बंगाल473.93
उपरोक्त 11 राज्य(93 पीसी)9361.45

यहां प्रदर्शित डेटा फील्ड अधिकारी द्वारा सिस्टम में भरी जा रही जानकारी के अनुसार है। यह एक अनुमानित रूझान हैक्योंकि कुछ मतदान केन्द्रों (पीएस) से डेटा प्राप्त करने में समय लगता है और इस रूझान में पोस्टल बैलेट शामिल नहीं है। प्रत्येक पीएस के लिए दर्ज किए गए वोटों का अंतिम वास्तविक लेखा-जोखा मतदान समाप्ति पर सभी मतदान एजेंटों के साथ फॉर्म  17सी में साझा किया जाता है।

हितधारकों को और अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए, आयोग ने उपरोक्त तालिका को अपडेट करने और आज रात 11.30 बजे के करीब अनुमानित मतदान प्रतिशत फिर से जारी करने का निर्णय लिया है। यह स्पष्ट है कि इसे फ़ील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाएगा क्योंकि मतदान दल लौटते रहेंगे और वीटीआर ऐप पर पीसी वार (संबंधित एसी खंडों के साथ) लाइव उपलब्ध रहेंगे।

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, मतदान के एक दिन बाद उम्मीदवारों या उनके अधिकृत मतदान एजेंटों की उपस्थिति में चुनाव पत्रों की जांच की जाती है। पुनर्मतदान कराने का निर्णय, यदि कोई हो, भी उसके बाद लिया जाता है। कुछ मतदान दल भौगोलिक/लॉजिस्टिकल स्थितियों के आधार पर मतदान के बाद लौट आते हैं। आयोग, जांच के बाद और पुनर्मतदान की संख्या/दोबारा मतदान कराने के कार्यक्रम के आधार पर, 11.5.2024 तक लिंग-वार विवरण के साथ मतदान करने वालों के नवीनतम आंकड़े प्रकाशित करेगा। किसी भी स्थिति में वीटीआर ऐप हमेशा की तरह नवीनतम मतदान आंकड़े प्रदर्शित करना जारी रखेगा।

  • Related Posts

    कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें3-3 किलोवाट के दो सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त आय का भी खुला रास्ता रायपुर // प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रदेश…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *