जामुल // मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्र अंतर्गत रावण भाठा जामुल में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बाजार में उपस्थित सभी लोगो से शत प्रतिशत मतदान देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही अभियान में ‘‘जन-जन को बताना है 07 मई को वोट देने जाना है’’ का नारा लगाते हुए मतदाताओं से हस्ताक्षर करवाया गया।
अभियान में सभी लोग उपस्थित होकर संकल्प-पत्र के तहत मतदाताओं को किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु संकल्पित किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय द्वारा हस्ताक्षर कर अभियान को प्रारंभ किया गया। जिसमें हरिश साहू, राजस्व निरीक्षक, हेमंत वर्मा, मु.लि.स.लेखापाल, हिम्मत मंडावी, उ.रा.नि., जयंत साहू, स.रा.नि., सीमा गुप्ता, सामुदायिक संगठिका एवं स्वच्छता दीदी, स्व सहायता, मितानीन उपस्थित थे।






