मतदान की अमिट स्याही दिखाओं, मन पसंद खाना खाओं

शेयर करें

दुर्ग // जिले में लोकसभा आम चुनाव-2024 के तृतीय चरण में 07 मई 2024 को मतदान संपन्न होना है। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक नागरिकों को विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए मतदान के महत्व एवं उपयोगिता बताते हुए उन्हें मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की इस पहल में कई स्वास्थ्य संस्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा भी सहयोग करने हुए मतदाताओं को छूट की पेशकश दी गई है। इसी कड़ी में होटल अमित पार्क इंटरनेशनल और होटल अमित इंटरनेशनल ने मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपनी सहभागिता दी है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदाता जागरूकता हेतु इस संस्थान के महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल अमित पार्क इंटरनेशनल और होटल अमित इंटरनेशनल ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। जिसमें उन्होंने मतदाताओं को अपनी मल्टी क्यूजिन रेस्टोरेंट में ए ला कार्टे (मेनू में से किसी एक डिश पर) 20 प्रतिशत की छूट देने एवं 3 बुफे नाश्ता खरीदने पर 1 मुफ्त देने की घोषणा की है। व्यक्ति को उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने पर छूट का लाभ मिलेगा। यह छूट 07 मई 2024 से 12 मई 2024 (मंगलवार से रविवार) तक वैध रहेगी। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply