आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा जिले के बस स्टेशनों एवं मुख्य मार्गों की सघन जांच

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

विभाग द्वारा लोकसभा निर्वाचन को सफल बनाये रखने हेतु चुनाव में मादक द्रव्यों की उपयोगिता के रोकथाम के उद्देश्य से अलग-अलग संदिग्ध एवं अपराधिक क्षेत्रों में सतत् जांच की कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा जिले के अन्तर्गत आने वाले होटल, ढाबों तथा रेलवे स्टेशन दुर्ग से आने-जाने वाले रेल यात्रियों की जांच की जा रही है।

इसी कड़ी में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा 24 अप्रैल 2024 की रात्रि 2.30 से प्रातः 5.00 बजे तक महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश से आने वाली यात्री बसों एवं चार पहिया वाहनों का पुलगांव चौक पर सघन जांच किया गया। जांच के दौरान बस ड्राइवरों एवं कण्डक्टरों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध सामग्री का पहचान होने पर कार्यालयीन टेलीफोन नम्बर 0788-2325836 पर तत्काल सूचना दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नौजिया, श्रीमती सुप्रिया तिवारी, पंकज कुजूर तथा आबकारी उप निरीक्षक भुनेश्वर सेंगर, हरीश पटेल, भूपेन्द्र नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक सन्तोष दुबे ड्राईवर जे दीपक राजू एवं श्री प्रकाश राव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply